वन्दे अखंड भारतमातरम्!मित्रो! कुत्ते की दुम पाकिस्तान के लिए चेतावनी भरी अपनी एक रचना हाजिर करता हूँ जो सर्जिकल आप्रेशन के बाद मेरे मन में उभरी है। अच्छी लगे तो अपनी जिन्दा प्रतिक्रिया जरुर दें और इसे शेयर भी करें ताकि हिन्दुस्तान के अधिक से अधिक लोगों तक मेरी आवाज पहुँच सके। सादर,
टकराओगे हमसे गर, इस तरह मिटाया जाएगा।
इतिहासों में 'एक था पाकिस्तान' पढ़ाया जाएगा।
परमाणु बम की धमकी का कोई हम पर असर नहीं।
तुझे मिटाने में छोड़ेंगे,अब हम कोई कसर नहीं।
समझायेंगे,ना समझे फिर,..फिर समझाया जाएगा।
इतिहासों में 'एक था पाकिस्तान' पढ़ाया जाएगा।
पहले भी टुकड़े कर डाले,फिर टुकड़े करवाएँगे।
गिलगित,बलूचिस्तान,सिंध को आजादी दिलवाएंगे।
फिर उनसे तेरे सीने पर दाल दराया जाएगा।
इतिहासों में 'एक था पाकिस्तान' पढ़ाया जाएगा।
जाने कैसे सोच रहे ,मेरा कश्मीर तुम्हारा है?
वैसे ही हम सोच रहे कि पाकिस्तान हमारा है।
न माने तो हिंदूकुश तक तिरंगा फहराया जाएगा।
इतिहासों में 'एक था पाकिस्तान' पढ़ाया जाएगा।
दे दो हमको दाउद,हाफिज जैसे सब हत्यारों को।
आतंकी दहशतगर्दी के घिनौने सरदारों को।
नहीं दिए तो रक्त का दरिया रोज बहाया जाएगा।
इतिहासों में 'एक था पाकिस्तान' पढ़ाया जाएगा।
अब हम सहन न कर पाएंगे सुन तेरी गद्दारी को।
दुनिया को भी बतलाएँगे हर तेरी मक्कारी को।
कर अनाथ दुनिया में तुझसे,भीख मँगाया जाएगा।
इतिहासों में 'एक था पाकिस्तान' पढ़ाया जाएगा।
अब तक खून बहाया तुमने,आज हमारी बारी है।
दहशतगर्दी के खिलाफ अब लड़ने की तैयारी है।
शपथ लिया है दहशतगर्दी पूर्ण मिटाया जाएगा।
इतिहासों में 'एक था पाकिस्तान' पढ़ाया जाएगा।
बच्चा बच्चा बोल रहा है भारतमाता की जय जय।
एक मरें तो सौ सौ मारो,दुश्मन के घर मचे प्रलय।
तुम्हें मिटाकर शांति अमन दुनिया में लाया जाएगा
इतिहासों में 'एक था पाकिस्तान' पढ़ाया जाएगा।
डॉ मनोज कुमार सिंह
No comments:
Post a Comment