Saturday, August 17, 2013

1
किसको हम नेता कहें ,किसको कहें दलाल |
सब मिल-जुल कर देश की, खिंच रहे हैं खाल ||

2
पूर्व नियोजित सब यहाँ ,लूटपाट का खेल |
किसके हिस्से कोल हो ,किसके हिस्से रेल ||

3
देश लूटकर हो गए ,भीखमंगे धनवान |
मौनी बन बैठे रहे ,भारत के परधान |

No comments:

Post a Comment