अपने ख्वाब जीवन के सलोना ढूढ़ते है |
जिन्हें भी नींद आती है बिछौना ढूढ़ते हैं |
मुफलिसी लाख हो पर बस्तियों में आज भी बच्चे ,
उन्हें देखा कबाड़ों में खिलौना ढूढ़ते हैं |
ख़बरों से उन्हें क्या वास्ता ,अखबार में बच्चे ,
सुबह में गुदगुदे कार्टून कोना ढूढ़ते हैं |
दिखने के लिए ऊँचा व शोहरत के लिए कितना ,
जमाने में तरीका हम घिनौना ढूढ़ते हैं |
मिटटी में मिलाकर देश को ,इस देश के नेता ,
सियासत के खदानों में ,वे सोना ढूढ़ते हैं |

No comments:
Post a Comment