Tuesday, November 10, 2020

डॉ मनोज कुमार सिंह की कविताएँ


1-

फूल सी औरत
......................

जब घेर लेते हैं 
एक औरत को
बहुत सारे बूढ़े,जवान पुरुष
जैसे एक हिरन को
बहुत से भूखे शेर
जंगल में ?.......नहीं,
राह में?...........नहीं,
मेले में?...........नहीं,
चौराहे पर?.......नहीं,
अकेले में?..नहीं रे बाबा!
फिर कहाँ?
सार्वजनिक जुगाली की दीवार
फेसबुक पर।
जब कोई औरत चेंपती है
गाहे-बगाहे
बाँकपन अदाओं के साथ
अपनी तस्वीर
तो भौरे मन को 
मिल जाती है एक खुराक।
परिचय,अपरिचय की 
कोई बाउन्डरी नहीं।
बिना सोचे 
ठोकते हैं लाईक
फिर उंगुलियों से
स्पर्श करते हैं धीरे से 
औरत की तस्वीर। 
फिर उसे थोड़ा बड़ा करते हैं
जो आँखों में सही-सही
समा जाये। 
फिर छूने लगते हैं
रेशा रेशा अस्मिता के ।
फिर लिखते हैं
ड्यूड,लोल्ल,वाउ।
न जाने कितने नए शब्द 
गढ़े हमनें।
हे शब्दकोष!
कब दोगे इन शब्दों को
इनका अधिकार
अपने में समेटकर।
चल भ्रमर मन !
भिनभिनाएं फिर
अपनी दीवार फांदकर 
वहाँ जाएँ फिर
जहाँ उग आती है
एक फूल-सी औरत
अपनी खुश्बू से तर
व्यक्तित्व के साथ
फेसबुक पर।


2-
#सुनो पार्टनर! #
.....................
सुनो पार्टनर!
तुम्हारी पालिटिक्स मैं जानता हूँ।
मेरे अहिंसक साहित्य को
किस प्रकार तुमने बनाया
हिंसक।
तुम चलती आ रही परंपरा 
सत्यम शिवम् सुन्दरम की अवधारणा में से
शिव और सुन्दर को छोड़कर 
तुमने
नग्न सत्य को स्वीकारा।
सत्य में हिंसा की संभावना होती है
कभी कभी आदमी असत्य को
सत्य समझकर हिंसक हो जाता है।
तुमने आधुनिकता और प्रगतिशीलता के चक्कर में
कमल कोरकों से पराग लेने की जगह
कमल की सारी पंखुरियां ही नोच डाली।
फूल के स्थान पर पत्थरों को
बिठा दिया।
बहुत ही चालाकी और काइयांपन दिखाते हुए
गद्य और कथा के बहाने
साहित्य को मिटटी और मैदान की ओर
मोड़ दिया।
फूलों का निषेध कर
प्रगतिशीलता की हँसिया से
सम्पूर्ण सौन्दर्य वन को
काटा और हथौड़े से 
कुचल डाला। 
पहली बार
साहित्य को शस्त्र से उपमित किया गया
और संघर्ष को अनिवार्य किया गया
पहली बार हिंसा को साहित्य में
दिया गया स्थान।
तुमने पहली बार
पश्चिम से वर्ग संघर्ष का बीज
लाकर रोप दिया
भारतीय साहित्य और संस्कृति की
भाव भूमि में
उपेक्षित कर दिया
भारत की परंपरा और आत्म तत्त्व को।
तुमने भक्तों में भी भेद कर दिया
सगुण को गौण और
निर्गुण को श्रेष्ठ बताकर
स्वार्थ की सिद्धि की।
सगुण के एकता के तत्त्वों की
उपेक्षा करके
पश्चिम का अलगाव,द्वंद्व और
जाति संघर्ष की खोज कर डाली।
तुमने संतो के साथ भी अन्याय कर
उनकी गौण रचनाओं को अपनी 
आधारशिला बना ली।
तुमने अपने को प्रगतिशील कहा
और अपने विचारों के गर्भनाल में
हिंसा का पुंसवन करने लगे।
तुमने जनवाद के कीड़े के पेट में
क्रोध और घृणा भर दिया
और आम आदमी के पास जाने की
कोशिश की
जिसमें सफल नहीं हुए।
तुमने हृदय पक्ष को ठुकराकर
बुद्धि को अपनाया
तुम तथाकथित आलोचक बन गए
अगर नहीं बने तो बस कवि
क्योंकि बुद्धि से काव्य संभव नहीं।
तुमने मार्क्सवादी चमड़ी ओढ़कर
प्रगतिशीलता की डकार ली
जिसमें केवल और केवल
राजनीति की बदबू थी
साहित्यिकता और सहृदयता की
सोंधी सुगंध सिरे से गायब थी 
जैसे गधे के सिर से सिंग।
तुमने अर्थ और भूख का सहारा लेकर
साहित्य का स्तर गिराया
सजाया तुमने अपने विचारों को
नग्नता,अश्लीलता और नंगेपन के
अलंकारों से।
तुमने ऋषि द्रष्टा रचनाकार को
कलम का सिपाही और मजदूर संज्ञा से
पुकारा 
जिसे साहित्य से लेना देना नहीं
एक मजदूर और सिपाही से
अहिंसा की कल्पना नहीं की जा सकती।
अहिंसा एक असामान्य व्यवहार है
इसकी अनुपस्थिति और 
वर्ग संघर्ष हिंसा की प्रवृति ने
साहित्य को सतही बना दिया।
सुनो पार्टनर!
ये सही है कि तुम्हारी हिंसक प्रवृति,
स्वार्थ,घृणा,द्वेष ने 
श्रेष्ठ साहित्य को पनपने में
बहुत कठिनाई में डाला है
पर विश्वास करो
शिव और सौन्दर्य 
कभी नष्ट नहीं होते
ये हवाओं में जाफरान की 
सुगंध की तरह फैले होते हैं
और चेतना के खेत में
उगाते रहते है
अहिंसा के बीज
जिसके बारे में 
तुम उतने ही अपरिचित हो
जितना कृष्ण के जन्म के बारे में
कंस था।
तुम वस्तु उत्पादक बुद्धिजीवी हो,
हम मानवीय संवेदना के चितेरे हैं।
तुम प्रगतिवाद के चौखटे और खूंटे में बंधे
पशु हो। 
तुम युगबोध से बाहर नहीं ।
हम युगातीत, कालातीत परिंदे हैं।
हम ब्रह्मा,विष्णु,शिव की संतानें हैं
हमारे पूर्वज थे
साहित्याकाश के 
प्रखर सूर्य और सरस शशि
बाल्मीकि,व्यास,कालिदास,तुलसी ,सूर
जिनपर हमें है सचमुच गरूर।
जिनका साहित्य ही असली साहित्य है
बाकी सब पानी के बुलबुले।।


3-
मेरी हंसी और तुम्हारी हंसी में 
.......................................

मैं हँसता हूँ 
सिर्फ तुम्हारे लिए मेरे बच्चे                                    क्योंकि तुम हँसते हो 
तुम्हारी हंसी                  
ईश्वर की नियामत है                  
जिसके बदौलत                 
आज भी दुनिया सलामत है                  
 मैं डरता हूँ 
कि तुम कभी भी                          
मेरी तरह मत हंसना                           
तुम अपनी हंसी हँसना                           
 मेरे हृदय  के टुकड़े                           
 मैं भी तुम्हारी तरह ही 
 हँसता था 
अचानक अपनी तरह से 
हंसने लगा 
बिल्कुल आज कि हंसी भांति 
कि हँसना मज़बूरी है
मेरी हंसी और तुम्हारी हंसी में
कितनी दूरी है 
कि मुझे हंसने में 
दाँत दिखाना बहुत -बहुत 
जरुरी है ।       

4-             
चौपाया 
...................
भूख ,भूख ,भूख 
भूख 
जब पेट के धरातल पर 
बेचैनी के ताल  पर 
नंगी होकर नाचती है 
तो 
धैर्य का भी धैर्य 
साथ छोड़ देता है 
मन के देह पर 
विकृतियों के कैक्टस 
उग आते हैं 
ईमान 
घुटने टेकने लगता है 
तब आदमी 
धीरे- धीरे 
चौपाया होने लगता है।


5-

धरती की लय में 
......................
चाहता हूँ मैं 
चिड़ियों की चहक 
अक्स नन्हीं हंसी का 
सपनो का एक झरना 
स्पर्श -वत्सलता की चांदनी 
गुनगुने शब्दों  की तरलता 
 लोरियों  में छुपी सपनो की गुदगुदाहट 
वीचि -विचारों की छलक 
ताकि सुन सकूँ 
आत्मीय सरगम 
देख सकूँ 
हरिआया भविष्य 
उड़ सकूँ 
आकाश के कंगूरों तक 
घोल सकूँ 
अपनी नम आँखों में  
विस्मृत रंगों और सपनो को 
उग सकूँ 
भूख के पेट में अन्न बनकर 
बन  सकूँ 
कांपती  दिशाओं का लिहाफ 
रच- पाच जाऊं 
गंध बनूँ मिट्टी की 
छंद बनूँ कविता की 
धरती की लय में ।

6-

रंग आदमियत का  
............................

वह ग्यारह साल का रघुआ 
उम्र जिसकी अभी हंसने खेलने खाने की 
जरुरत है जिसके हाथों को 
प्रेम के पवित्र अहसास की 
उड़ते परिंदों - सा सतरंगे 
खुले आकाश की 
पता नहीं 
किसने चुरा लिया उसके 
होठों का दुधिया मुस्कान 
और
लाद दिया है निर्दोष आँखों में 
अकथ थकान 
उदास पड़ा  सड़क के किनारे 
भीड़ के शहर में 
धूप की छांव में 
 सुबह से शाम सुनता रहता 
आते-जाते जूतों की आहट
जिसे चमकाने में 
ओढ़ लिया है दुनिया भर की मलिनता 
समय के इंतजार से 
भली- भांति परिचित 
 उम्र की यह छोटी-सी किताब 
 पढ़ सको तो पढ़ 
जिसका अक्षर-अक्षर 
दर्द का तडपता इतिहास है 
अरमानों के खून से लथपथ 
असुरक्षित दस्तावेज है 
जो कभी भी 
समय के हासिये से 
तार-तार हो बिखर सकता है 
विरासत में प्राप्त 
उपेक्षा और झिडकियों का 
वहंगी ढोता यह श्रमरत 
वर्तमान श्रवण 
मानो एकमात्र पुत्र प्रमाणिक 
वह तोडती पत्थर का 
जब देखता है 
श्रम की थाली में अर्थ की व्यर्थ ठनक 
जैसे गर्म तवे पर दो बूंद जल की फद्फदाहत 
कम है साहब- टोकता है बच्चा 
पलटते पांव को जैसे रोकता है बच्चा 
कि प्रतिप्रश्न कि- 
तू बहुत बोलता है 
जुबान अधिक खोलता है 
कुछ डर जाता है बच्चा 
भीतर ही  भीतर मर जाता है बच्चा 
और मूक नज़रों से देखने लगता है 
अठन्नी-चवन्नी में 
 बीमार माँ की दवा
तीन- तीन जवान बहनों की शादी 
अपंग पिता की वैसाखी 
अक्स अपनी बेवसी का 
सुबह का स्वप्न
रात की रोटी 
श्रम का वर्तमान 
रंग आदमियत का 
नीयत ईश्वर का 
जूते अपने हाथ का 
जिसे कभी भी फेंक सकता है 
आकाश के चेहरे पर 
बेहिचक।


7-

घर में बैठा मैं कविता लिखता हूँ 
....................................

घर में बैठा 
मैं कविता लिखता हूँ 
पत्नी 
 जूठे बर्तनों को माँज- माँजकर
 चमकाने में लगी रहती है
बच्चों की धमाचौकड़ी 
और 
 काम का भारी बोझ 
 के बीच 
 पत्नी पकाती है 
  गोल - गोल रोटियाँ
 साथ -साथ पकता है 
उसका उकताया मन 
 मक्के की भात की तरह 
डुभुर -डुभुर 
 चूल्हे में लकड़ी कम जलाती है  
 फिक्र अधिक 
धुआँती आँखों से  
करती है याद 
अपने जीवन  के पाठ जैसे 
 - भुनभुनाती है कभी 
 - झुझलाती है कभी 
स्कूल भेजने से पहले 
बच्चों के कुर्ते के 
टुटे हुए बटन टांकती 
 झांकती -
कभी पतीलियों में 
देखती है
सींझते समय को 
सब्जी के साथ 
भरती है
अलग- अलग टिफिन में 
अलग- अलग रुचियाँ 
समय के हासिए पर 
 दौड़ते हुए 
भेजती है बच्चों को स्कूल 
और कुछ  समय के लिए
जैसे आश्वस्त हो जाती है 
घर का सारा बोझ लिए हुए भी 
फचीटती है कपडे, सुखाती है जीवन 
उनके आने तक की 
प्रतीक्षा के साथ 
घर में बैठा मैं कविता लिखता हूँ ।


8-
शर्त ये है कि-----
...................         
मैं अग्नि -परीक्षा से 
गुजरना चाहता हूँ 
मगर शर्त ये है कि 
अग्नि परीक्षक मेरे साथ 
 आग में खड़ा रहे 
 यह स-तर्क विचार नहीं 
अपितु सतर्क चेतना है 
आरोप के खिलाफ 
एक कटु आलोचना है 
सदियों का षड्यंत्रकारी इतिहास 
आभिजात्य मद में चूर है
वर्तमान अगर उसे तोड़ता है 
तो मेरा क्या कसूर है |


9-
सोचता हूँ लिखूं एक कविता 
...................................

सोचता हूँ  
लिखूं एक कविता 
 एक ऐसी कविता 
 जिसे लिख सकूं 
और दिख सकूं मैं 
खुद उसमे 
सुना है आसान नहीं है 
कविता लिखना 
सचमुच 
कविता लिखना 
कविता होना है 
जैसे आग जलाने के लिए 
ताप का होना 
जब भी बैठता हूँ 
कविता लिखने 
लिख नहीं पाता
एक भी शब्द 
तब भाड़ने लगता हूँ 
कागज कोरा 
पारने लगता हूँ
टेढ़ी -मेढ़ी लकीर यूँ ही 
 जिसमे देखता हूँ
अनायास 
एक पेड़ 
पेड़ में उड़ने को आतुर 
 एक खुबसूरत चिड़िया 
 चिड़िया में एक लड़की 
 लड़की में इन्द्रधनुषी आकाश 
आकाश में खिलखिलाता चाँद 
 चाँद में सपने 
 सपनों में रंगों की बारिश 
बारिश में भीगते पेड़ 
पेड़ के नीचे 
भीगती लड़की 
लड़की में भीगता मैं सर्वांग 
सोचता हूँ 
लिखूं एक कविता |


10-
माँ की नसीहत  

बचपन से यौवन तक, 
सपनों के गोद पली 
पिता और भाई के ,
हाथों की झुनझुना 
बाबा के कन्धों  की ,
चंचल गौरैया थी 
गाँव के बगीचे के 
आम के दरख्तों पर 
झुला डाल डालों पर 
सावन झुलाई मैं 
कोयल की कूंज बनी 
कजरी गा इतराई 
पंछी बन उड़ गयी 
पेड़ की फुनगियों तक 
सींग चूमे बैलों के 
भाई के मस्तक- सी 
घर की कमाई के 
दो मज़बूत हाथ थे 
बेटी की शादी थी 
जिनके बदौलत ही 
पिता की पगड़ी थी 
पर्दा दरवाजे की 
 दीवारों के घर में 
चमकते रोशनदान थे
 बचपन से सुनती थी 
माँ की नसीहत मैं 
बेटी पराई है बेटी पराई है
हुई थी पराई मैं 
पर आँगन आई मैं 
महका कोना- कोना घर का 
अंगड़ाई लेती खुशियों ने 
दौड़ लगाई भर आँगन 
 छाया  सुरमई उमंग  
आँखों के हर गाँव में 
 नई सुबह उग आई 
नई गूंज लहराई
 मौसम की रंगीनी 
घर के कंगूरों तक 
धीरे-धीरे बढ़ आई 
हरिआई,
शरमाई ,
गहराई 
हंसी और ठिठोली का 
पुरकश आकाश रहा 
समय परवान चढ़ा 
सोहर की पंक्तियों -सी 
वत्सलता छलक पड़ी 
नन्ही- सी किलकारी 
जीवन के आँगन में 
घुटनों के बल दौड़ी 
द्वैतराग  जाग उठा 
अनहद की गूंज मिली 
फ़ैल गयी तुलसी की 
अपरिमित तृप्त गंध 
नींद गीत बन बैठी 
मंगल के जंगल में 
ढोलक  ने थाप दिया 
नाच उठा मन- मयूर 
आसमान सर पे ले 
पल्लव की कोमलता 
 धीरे- धीरे पत्र बने  
पत्रों में पुष्प खिले 
 डालों पर छा गए 
अपने- अपने मौसम के 
राग अपने- अपने हैं 
हमराही छोड़ गया 
सुनी सड़क मांग हुई 
आज अपने घर में ही 
नोनछूही मिट्टी हूँ 
धीरे- धीरे सरक गयी 
उम्र की कमीज़ भी 
समय धंसा आँखों में 
आँख भी पिचक गयी
सोंच नहीं पाई थी  
अपना वजूद कभी 
जीवन की सरहद पर
पर्वत -सा अडिग अब भी 
माँ की नसीहते है 
बेटी पराई है बेटी पराई है ||



11-
बोझ और भूख 
....................
पीठ और पेट की 
संस्कृति के बीच
बोझ और भूख 
ऐसे चरित्र हैं
जिनके कई अक्स हैं
जो खुरदुरे रूप में
जिंदगी के बरक्स हैं |
आत्मा की भूख की
ह्त्या न कर दी जाये
उसकी साजिश से तंग आकर
आदमी
कभी-कभी
ऐसे राह पर चला जाता है
जहाँ अनजाने में
मिलती है उसे
एक नई रोशनी ,
एक नई दिशा ,
एक नई परिभाषा
एक नया निकष |
लगता है कि
हर नई दिशा और परिभाषा के लिए
भूखा होना ,
निहायत जरुरी सच है
जिसका बोझ
जो पीठ सह लेता है
वहीं कविता में कुछ कह लेता है
और इस क्षणिक दुनिया में भी
सदियों तक रह लेता है
जैसे कबीर ,निराला ,नागार्जुन,मुक्तिबोध .....

12-
हृदय की सेज पर विराजमान मेरी माँ ! 
...............................................................

माँ!
जब से तू आई हो 
कविता के मंदिर में ,
कविता के शब्द
स्नेहसिक्त हैं |
अनुभूतियाँ -
कोमल हो गई हैं ,
बचपन के स्नेहिल मैदान पर-
उग आये हैं मुस्कान के दूब ,
फ़ैल रही है लालिमा -
ठंडे परिवेश के नीले क्षितिज पर ,
डूब रहे हैं हम आकंठ ,
ममता की पवित्र नदी में ,
ढह रहे हैं दिवार ,विचार भ्रम के ,
हृदय की सेज पर विराजमान मेरी माँ !
मेरे अंतरतम में
आशीर्वाद का कुछ बूँद ऐसा टपका
कि मुझमें ताजिंदगी
आदमी बने रहने की तमीज़ बनी रहे |

13-

मौन -संवाद करता क्षण 
................................
हे अनाम ! 
यह कुछ क्षण स्मित-आँखों से 
मौन -संवाद करते अनायास
जो बीता यहाँ 
उससे उठी है
अपरिचय के गर्भ में
एक गुमनाम रिश्ते की टीस
तुमने जाते वक्त 
बार-बार पलटकर
लौटती आँखों से
कुछ कहा मुझसे
ऐसे -
जैसे यह क्षण अपना है
केवल अपना
इसे सुरक्षित रखना
तब मुझे लगा
कि छोड़ रहा हूँ मैं अभी
चुपके से एक प्रेम-पत्र यूँ हीं
एक अज्ञात दिशा के नाम
जो खो जाएगा जीवन के बीहड़ में
रह जाएगी केवल
उसकी स्मृति
जीवन -विस्मृति के बीच
मेरा पाथेय बन
समय के हासिये पर चस्पां
यह मौन -संवाद करता क्षण।

14-
याद आते हैं वे दिन 
............................

जब देखते हैं तुम्हें 
याद आते हैं वे दिन
जब पत्थरों पर दूब बन उग आना 
राग के आग में बिना हिचक कूद जाना
पैरों में संपूर्ण आकाश लेकर घूमना
उफनती ईच्छाओं की लावण्यमयी बिस्तरे पर
मधुर अठखेलियाँ करना
घूरती नज़रों से बिलकुल नहीं डरना
दुनिया की नज़रों में यह अपराध था
हमारी नज़रों में महज़ खेल
खेल-खेल में जीतकर
तुमसे हार जाना
समय की कठोर पीठ पर भी
सपनों की खेती करना
स्मृतियों की ये मांसल मादक अनुभूतियाँ
करती हैं मुझे परेशान
जब देखते हैं तुम्हें
याद आते हैं वे दिन |


15-

तेरे शब्द ,मेरे शब्द 
..........................
मैं
इस नाज़ुक परिवेश में
ऐसा कोई चामत्कारिक शब्द 
नहीं रखना चाहता 
जिसको सुनकर,देखकर
आप विस्मय से भर जायें
उछल जायें
तालियाँ बजाएं 
और कह उठें वाह-वाह 
तथा
इधर शब्द की सहजता
फंसी चढ़ जाये 
मैं दूंगा शब्द 
सहज शब्द 
प्रामाणिक शब्द 
शब्दों के साथ पूरा वाक्य दूंगा
जो आपके चूल्हे से 
चौराहे तक
सिरहाने से सपने तक
फैले -
व्यवस्था की भयानक खूनी पंजों
और दहाड़ते आतंक के डर से
छुपे
दुबके
गुमनाम शब्दों को
तुम्हारे अंतड़ियों के
सलवटों में से बहार निकल कर
देंगे उन्हें आत्मबल
एक विश्वास 
निर्भय होने का आचरण 
युयुत्सावादी मिजाज़
एक जलता हुआ अलाव
जिसमें पकने के बाद
मेरा दावा है -
व्यवस्था की
हत्यारी साजिश के खिलाफ 
एक दिन आँखों में आँखें डाल 
दे सकते हैं उनको
दो हाथ कर लेने की सहज सूचना 
एक नए तेवर और नए कलेवर के साथ
तेरे शब्द ,मेरे शब्द |

16-

श्यामला हिल्स भोपाल में |

शाहज़हां ने बनवाया था 
आगरे का ताजमहल 
याद में मुमताज़ की 
मुन्ना सरकार अन्डावाला भी 
बनाया है एक प्याऊ 
अपनी बेगम शाहजहाँ की याद में 
अशोका लेकब्यू होटल के सामने 
श्यामला हिल्स भोपाल में 
ताजमहल -
एक सुखद आश्चर्य है दुनिया का 
प्याऊ -
बस धड़कन है ,टीस है
मुन्ना सरकार के अधूरे अतीत और वर्तमान का \
चूँकि दोनों हैं प्रेम के प्रतीक
पर फर्क इतना है 
कि शाहजहाँ ने बनवाया था ताजमहल 
मजदूरों से
और काट लिया था उनका हाथ 
जबकि मुन्ना सरकार 
स्वयं शिल्पी है शीतल प्याऊ का 
जिसने जोड़ा है स्मृतियों को 
अहसास के हाथों से ,
जिसके जल के कतरे-कतरे में 
बेगम की मधुरिम लय 
प्रवाहमान है 
जिसे देखा जा सकता है 
आज भी मुन्ना सरकार की बूढ़ी आँखों में 
अशोका लेक व्यू होटल के सामने 
श्यामला हिल्स भोपाल में ||


17-
शेर तो अब ढेर हैं*

*********************

जब चूहे को चूहा कहा 
तो मेरे कपड़े कुतर डाले, 
बिल्ली को कहा बिल्ली 
तो गुस्से में रास्ता काट गयी, 
कुत्ते को कुत्ता कहा 
दिनभर भौंकता रहा मुझपर ,
शेर को कहना चाहा शेर 
तो वह घबराया ,
अपने पास मुझे बुलाया, 
बोला -शेर मत कहो मुझे भाई ,
अब मैं सर्कस में जोकर हूँ ,
कभी राजा था जंगल का ,
अब मालिक का अदना-सा नौकर हूँ ,
आजकल कुर्सी का खेल है ,
जिसमे हमारे जैसे प्राणी फेल हैं 
भ्रष्टों को गद्दी मिलती है ,
अजीब ये मेल है ।
चूहे भी अब शेर हैं ।
शेर तो अब ढेर हैं ।

18-
जीवन जीने के लिए 
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

कविता 

जीवन जीने के लिए
एक मुट्ठी आकाश
आशा की
और कुछ गज जमीन
भावनाओं की चाहिए
जिस पर चलते हुए
कर सकें प्राप्त
एक सम्यक ,सुरुचि संपन्न
सोच की सीढ़ी
जिसके सहारे चढ़ सके
अनुभूतियों के लत्तर
मन के देह पर
और देख सके
आत्मा का सही स्वरुप
पा सके
अपनी खोयी हुई
अस्मिता की चाँदनी
भ्रम के गुहांधकार से
और भोग सकें
सदेह ईश्वर के संसार को |


19-
आत्मा की लय पर 
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मैं बिकती हुई
दुनिया के बारे में
सोचकर
दुखी हो
भरे बाज़ार में भी 
रो सकता हूँ 
मैं सड़कों पर
पागलों की तरह दौड़ते हुए
दे सकता हूँ एक सार्थक बयान
इस दुनिया की तबाही पर
और दे सकता हूँ
चिल्ला-चिल्ला कर
समाज को भद्दी -भद्दी गालियाँ
कि क्यों नहीं दिखती तुझे
वो सभी चीजें
जो तुम्हें देखने के लिए
आँख के साथ
विवेक का चश्मा भी
उधार में दिया है ईश्वर ने
मैं अनायास ईश्वर को
गाली नहीं दे सकता
क्योंकि मैं नहीं जानता उसे
जिसे मैं जानता हूँ
वह तुम हो या कि मैं
या कि ये सब जो ठहरे हुए
सुसभ्य झीलों की तरह
सभी शहरों और दिशाओं को
जकड़े जा रहे हैं
जहाँ पाँव रखना भी
जोखिम का काम है
सूखते हुए फूलों को देख
उनके दर्द सुन
रो सकता हूँ मैं अभी
[रो रहा हूँ ]
कि भीड़ के शहर में
उद्दाम वेगवती गाड़ियों की
चपेट में आये
उस चिड़िया के बच्चे को
लगाकर छाती से
भरपूर विलाप कर सकता हूँ
वाल्मीकि की अनुष्टुप छंद की तरह
कि इन्तजार के घोसले में बैठी माँ
सदियों से ढूढ़ती है
बच्चे का पता
कि जिसमें लौटने की आहट
एक भरोसा
अभी भी मौजूद है
नहीं आने तक की प्रतीक्षा के साथ
यह बहुत बड़ी दुर्घटना
कि अपनी हीं चारपाई पर
सुरक्षित नींद की तलाश में
सदियों भटकता रहा है आदमी
जिसे पता नहीं
उसकी नींद चुरा ली किसने ?
जिसको पाने के लिए
सदियों सोया नहीं
तब मैं क्यों नहीं रो सकता
सबके सामने चिक्का फाड़
कि किस पर करें विश्वास
कि आदमी मर रहा सरेआम
गंजी सभ्यता का
भारी लबादा ओढ़कर
धीरे,धीर,धीरे
अपनी जमीन पर हीं
अपनों के हीं बीच
कि मैं क्यों नहीं रो सकता
सबके सम्मुख
क्योंकि रोना नाटक नहीं है
या सार्वजनिक रूप से
पढ़ी जाने वाली मरसिया
जिसमें छाती पीट-पीटकर
रूहानी रिश्तों को
अखबारी इश्तेहार बना दिया जाए
या किसी पडोसी की
भागी हुई लड़की की
संवेदना प्रकटती चर्चे की तरह
जिस पर चौक चौराहे की दुकानें
सुबह से शाम चटखारे लेतीं
बीच बहस में
दिनभर की थकान उतारती
जुबान लड़ाते नहीं थकतीं
या दुःख पर लिखी
कवि की कविता की तरह
जो छपती है
बिकती है
दिखती भी है
पर उसमें दुःख
नहीं होता कहीं भी
जैसे मैंगो फ्रूटी में आम
कि रोते समय एक कंधे की
जरुरत होती है
जिस पर निढाल हो आंसू
रोते हुए बहुत रोते हैं
जब तक भींग नहीं जाती
कंधे की आत्मा की जमीन
मैं ढूढ़ रहा हूँ वह जमीन
जो सुन सके सन्नाटे की चीख
दे सके ढाढस
जैसे किसी बोझ ढोते पीठ पर
मालिक द्वारा लिखे समरगाथा को
पढ़ते हुए
भाषा की आँख
उबलकर
निकलकर
लटक जाती है
क्षितिज की छाती पर
बेजुबान हतभाग्य-सा
और तब कोई शब्द
थपकियाँ देता
सुनता रहता है
बेजुबान की धड़कन की सुबकन
आत्मा की लय पर |


20-
युग के सवाल 
.......................

सवाल से सवाल निकलना 
सहज सवाल नहीं 
क्योंकि ,सहजता
स्वयं में एक व्यापक सवाल है
जिसे ढूढ़ते हुए हम
शुरू से अंत तक
अंत से अनंत तक
भटकते रहते हैं
वैसे सवाल के कई अक्स हैं
जो जीवन के बरक्स हैं
कुछ सीना तानकर खड़े होते हैं
कुछ भरोसा देने पर
किसी तरह अड़े होते हैं
कुछ अधर में पड़े होते हैं
कुछ डरे होते हैं
कुछ जीते जी मरे होते हैं
जिन पर कोई सवाल नहीं उठता
वैसे सवाल जिसके सिर पर
सवार रहता है
चाट जाता है उसे
इसलिए सवाल के बारे में
प्रश्नवाचक दृष्टि है व्यवस्था की
,जो मानती है कि
सवाल खडा करना
महज जुबान लड़ाना है
और दाँतों के बीच जुबान का बढ़ना
एक भयंकर रोग है
यह रोग मेरे पिता को भी था
जो धीरे-धीरे मुझे संक्रमित कर
व्यवस्था की दृष्टि में अपराधी बना दिया
चूँकि मैं अपराधी हूँ
फलतः व्यवस्था के प्रति
बहुत सारे अपराध
अब ले रहे हैं जन्म
मेरे सीने में
पल रहे हैं
बढ़ रहे हैं
सच का सच बन
ढल रहे हैं
जिन्हें दे रहा हूँ
मुखरता
प्रखरता
उदग्रता
निर्भयता
उर्जा अकूत संवेदनशीलता
आत्मीयता
सहजता
सम्प्रेषणीयता
चेतना की स्वतन्त्रता
आग का राग
जैसे कबीर
निराला
नागार्जुन
मुक्तिबोध
युग के सवाल
व्यवस्था की निरंकुश –नंगी
तस्वीर के खिलाफ
गवाह बेपनाह ||

21-
सपने का सच
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

जिसने भी कहा –
सपने का सच
सच नहीं होता
शायद देखा नहीं कभी
उसकी आँखों ने
सपने का सच
या
सच के सपने
क्योंकि सपने बुनना या देखना
डूबना है समुद्र में
और समुद्र में डूबना
आत्मगत करना है
समुद्र का खारापन
जो स्वाद के वर्णमाला से
बाहर का हिज्जे है
जिसे कंठगत करने में
भाषा की जीभ ऐंठ जाती है
फिर भी मैं
सुनता हूँ सपना
डूबा हुआ हूँ आकंठ
समुद्र में
पी चुका हूँ
उसका बहुत सारा खारापन
चाहते हो अगर
उसे देखना
तो देखो मेरी आँखों में
एक समुन्दर ठाठें मारता
खारे जल से
भरा है लबालब
जो किसी व्यक्ति के
डूबने के लिए काफी है
मगर शर्त ये है
कि डूबने से पूर्व
करना पडेगा आत्मगत
उसका खारापन
यह खारापन हीं
बचाए है इस धरती को
जिसके कारण आज भी
वह हरी-भरी सी दिखती
तैरती हुई समुद्र में
सुरक्षित है
यह खारापन हीं
बचाएगा तुम्हें भी
गीत बन गुनगुनाएगा
देगा तुम्हें
एक अहसास की गीली जमीन
जिस पर उग सकेंगे
सपनों के बीज
जीवन के रेत में
क्या अच्छा होता
कि एक समुद्र मिलता गला
दूसरे समुद्र के
आँखों का होता रास्ता
जिसमें देखते वे
सपने का सच
जो सच हीं होता है
कभी झूठ नहीं होता
जिसे देख नहीं पातीं
ये दिग्भ्रमित आँखें
और कहती फिरती हैं
सपने का सच
सच नहीं होता
हाँ ,यह भी सच है
कि जब से आ गए
समुद्र में घड़ियाल
तब से
सपने का सच
सच नहीं है |

22-

अंतिम तिल्ली
..................
मैं
खाली हो गई
दियासलाई की 
अंतिम तिल्ली हूँ
तब्दील मत करो मुझे
सिगरेटी धुओं में
या
कायर आत्मदाह में
चाहते हो
जलाना हीं अगर
तो
फेंक दो जलाकर
उन हत्यारी अट्टालिकाओं के चेहरों पर
जो झोपड़ियों के कब्र पर
खड़ी होकर
भयानक अट्टहास कर रही हैं
या
उस टोपी पर
जिसकी नकली
समाजवादी सदरी के दरवाजे पर
कहीं गांधीवादी
तो कहीं
लोहियावादी दूकान
तथा कुर्ते की खोली में
घोटाले व चकला घर
चलते हैं
या
जला दो उस चूल्हे को
जिसने लगातार कई दिनों से
आग का मुँह नहीं देखा
जिसके नहीं जलने से
उसका पूरा परिवार भूखा है |



23-
जई-रोटी और बकरे की संस्कृति 
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

उसने बार-बार पूछा था

मेरा नाम
और मैं हिचकिचा रहा था
बार-बार
कि कैसे बताऊँ
अपना नाम
कि पकड़ लिया जाऊँगा
भेज दिया जाऊँगा फिर से वहीँ
जहाँ से भाग निकला था एक दिन
विज्ञापित रिश्तों को छोड़कर
चाहता था गुमनाम होकर जीना
पर
उसने बार-बार पूछा था
मेरा नाम
और मैं हिचकिचा रहा था
बार -बार
बड़े प्यार से रोका था उसने मुझे
और दिया था
बहुत सारे इन्द्रधनुषी सपने
उपहार स्वरुप
उसने अपने खुरदुरे हाथों में लगे
कोमल दस्तानों से
मेरी आत्मा की पीठ को सहलाया भी
प्रदर्शित विश्वास की मुहर भी ठोकी
मेरे चेहरे पर
चूँकि
वह मानवीय संवेदनाओं की
कमजोरियों से पूर्णतः वाकिफ था
मनोवैज्ञानिक था ,
विद्वान् था
तर्क का पुरोधा था
एक महान अभिनेता था
मगर मेरे बारे में
जो उसका लेखा-जोखा था
कि रह सकूँगा उसके साथ हीं
फिर खेल सकेगा
मेरी भावनाओं से
मार सकेगा फिर से
मेरी आत्मा की भूख को
कैद कर सकेगा
अपने विचारों के बीहड़ में
जो उसकी भूल थी
महज धोखा था
फिर भी वह दृश्य
बहुत भयानक और अनोखा था
जिसे मैंने
जई-रोटी और बकरे की संस्कृति में
कभी देखा था |


24-

'सौंदर्य की खोज'
..........................
मैं  आज तक
भाग हीं रहा हूँ 
सत्यम शिवम् सुन्दरम की तलाश में। 
जबकि ऐसी हरकत पर 
सामने पड़ा एक नन्हा सा
दुधमुंहा बच्चा 
मुझे देख कर  
मुस्कुरा देता है। 
पालथी मारे सुबह 
अपनी गोद में उगे 
फूलों पर पड़े ओसकण से 
इन्द्रधनुषी संवाद में जब 
मशगूल रहता है 
तो मुझे फुरसत हीं नहीं होती है 
कि इनसे पूछूँ 
कि सौन्दर्य कहाँ है।
जबकि कालिदास को 
पढ़ते हुए भी नहीं जान पाया 
कि फूल हो या पेड़,वह अपने आप में समाप्त नहीं हैं। 
वह अन्य वस्तु को दिखाने के लिए 
उठी हुई उंगुली का इशारा है। 
मैं अभी भी 
कजरारे बादलों के पीछे पीछे 
भाग हीं रहा हूँ। 
पता नहीं नागार्जुन ने 
हिमालय के 
अपरूप जादुई आभा को देखकर 
क्यों अपलक हो गए थे। 
मुझे तो इतना भी नहीं पता 
कि शमशेर बहादुर ने 
भोर के नभ को 
राख से लिपा हुआ 
चौका(अभी गीला पडा है) क्यों कहा?
कवि माघ ने भी
शिशुपाल वध में 
' क्षणे क्षणे यन्न्वतामुपैति तदैव रूपं रमणीयताया ' से 
सौन्दर्य की एक परिभाषा रच देने की
क्यों  कोशिश की।
किसी ने धीरे से
मेरे कान में फुसफुसाते हुए कहा 
जो हृदय को आर्द्र कर दे
वहीँ सौन्दर्य है। 
अभी मैं अमावस की 
काली चादर पर 
छितराए तारों से बात कर रहा हूँ। 
धीमी रफ़्तार  और
दबे पाँव से 
पता नहीं 
कहाँ से आ गई बारिश 
और मेरे भीतर प्रलय मचा रही है।
कोई रोको इसे।
इसे पता नही
कि मैं सौन्दर्य की खोज में 
वन,उपवन,गिरि,सानु,कुंज में 
दर दर भाग  रहा हूँ 
आज तक।

25-
माँ मोम है
...............

माँ मोम है
पिता उसमें पिरोया
जलता हुआ धागा है
जिसके ताप से
पिघलती रहती है माँ
और
जिसकी रोशनी में 
बच्चे पढ़ते रहते हैं
पिघलने और जलने का
स्निग्ध व्याकरण पल-पल।
साथ ही
तय करते रहते हैं 
अपनी जिंदगी की दिशा ।

26-
सब्र के बाँध
..............
गम का गुबार या बढ़ती हुई नदी
आखिर तोड़ ही देते हैं
सब्र के बाँध।
बह जाते हैं
बड़े-बड़े दरख़्त
वक्त के सैलाब में। 
पिघल जाते है पत्थर
हूक की ज्वालामुखी में।
दुख तो मोम है
वह तो पिघलेगा ही।.....

27-
कविता बन जाती है माँ
..........................................................
अगर कविता में कदम रखना
कब्रिस्तान जाना है
तो मैं जा रहा हूँ 
खोद रहा हूँ स्वयं अपनी कब्र
मेरे इस कृत्य पर 
रिश्तों के बंधु-बांधव
नाखुश हैं
क्योंकि मैं उन्हें 
कविता के अलावा
कुछ नहीं दे पाता
और ये कविता है
कि उन्हें पचती नहीं।
नीम की पत्तियों जैसे मेरे शब्द
जब फँस जाते है
उनके काले-पीले दाँतों में
तो वो जुगाली भी 
नहीं कर पाते।
वैसे मैं अपनी खाल में 
रच-पच जाना चाहता हूँ
मिटाना चाहता हूँ 
अपनी पहचान के स्तूप
नहीं चाहता 
कोई खँडहर अवशेष
मैं उगलना चाहता हूँ
बहुत सारे 
छटपटाते हुए शब्द
जिनकी बेचैनी से
मैं बेवजह परेशान
रहता हूँ।
वैसे प्रसव के बाद
पीड़ा की मुस्कान का अर्थ
माँ हीं जानती है
वहीं पहचानती है
शब्दों के रूप
वहीं गढ़ती है
नए-नए भाव 
वहीं देती है
कलेवर नए
तेवर नए
स्नेह की गुनगुनी धूप में
जब भी लडखडाते हैं शब्द
संभाल लेती है माँ
चलकर उसके संग-संग
कविता बन जाती है माँ।
क्षणिका
जिसने
बैंक के पिछवाड़े से,
कमीशन पर 
नए नोट हैक किया।
आयकर ने 
उसे भी पकड़
कुछ ही समय में 
गुलाबी से ब्लैक किया।

28-
क्षणिका
.........
वे बेटे 
अधिकतर 
गुंडे मवाली हो गए,
जिनके बाप 
नेताओं की
बंदूकें ढोते रहे।
चढ़े कुछ 
सियासत की 
हत्यारी बलिवेदी पर,
बचे परिवार में जो,
जिंदगी भर 
रोते रहे।।


29-
वात्सल्य के क्षितिज पर
...................................
माँ और पिता हैं
इक जिल्द 
जिंदगी की किताब की/
इन दोनों के बीच 
सुरक्षित हैं बच्चे
पृष्ठों की तरह
सदियों से/
लिखते हैं माता-पिता
हृदय पृष्ठों पर 
संस्कारों के हिज्जे 
अनवरत/
उगते हैं 
सूरज
चाँद
सितारे
वात्सल्य के क्षितिज पर।
मगर कभी कभी
पनप जाते हैं
तमस के खूँखार
भेड़िये
गेहूँ के मामा की तरह
जिन्हें नहीं पहचानने के कारण
गेहूँ का खाद पानी लेकर
विश्वास के खेत मे 
सूखा रोप देते हैं।
कितना भी पानी दो
रवानी नहीं मिलती,
खोई हुई ताक़त
और जवानी नहीं मिलती।


30-
गंगा जल
............
जो गंगा 
हमारी शपथ की पवित्रता थी,
जो गंगा 
हमारे जीवन के 
हर समस्या का समाधान थी,
आज प्रश्न बनकर 
खड़ी हो गई है 
भगीरथ के संकल्प के द्वार पर,
कब होगा विचार,
उसके उद्धार पर।
गंगा  कहाँ प्रवाहित है?
जो प्रवाहित है 
वह है शहरों का कचरा जल,
जिसे गंगा जल समझ 
हम आँखे मूंद अंधभक्ति दर्शा रहे हैं 
और गंगा चीत्कार कर रही है,
डकार रही है गौ माता की तरह।
वो माँग रही है अपना हक़
अपनी पवित्रता का हक़
जिसे हम अपने अपने स्वार्थ में 
डकार चुके हैं 
और
धीरे धीरे 
नाली के कीड़े बनते जा रहे हैं।

31-

कविता 
अगर फूल है 
तो महकना जरूरी है,
अगर काँटा है 
तो चुभना जरूरी है।
अगर खोई हुई दौलत है
तो ढूढ़ना जरूरी है।
कविता गुबार है अगर
आँखों से बहना जरूरी है।
चहक है अगर चिड़िया की
तो फुदकना जरूरी है।
नदी है अगर कविता
तो बहना जरूरी है।
पेड़ है कविता अगर
तो छाया देना जरूरी है।
वैसे कविता की समझ 
कष्ट का पराभव है।
जैसे नीम की पत्तियों में
मधु निमज्जित पका आसव है।

32-
युग के मुहावरे
...................

क से कत्लेआम
ख से खलास
ग से गबन
घ से घोटाला
च से चमचागिरी
ये सब इस युग के 
प्रासंगिक मुहावरे हैं
जो इस समय की पीढ़ी के लिए
शिक्षा की बुनियादी सीख है।
बच्चे इस ककहरा को पढ़कर
बन रहे हैं डॉक्टर,इंजीनियर,वैज्ञानिक,
और नेता।
ये अलग बात है 
कि कोई भी बच्चा इंसान बनने की
कोशिश नहीं करता।
जो अ से अपहरण और
आ से आगजनी का पाठ      
आचरण में ढाल लेता है
वह उतनी तेजी से
विधायक,सांसद या
मुख्यमंत्री की कुर्सी 
सम्हाल लेता है।
भ्रष्टाचार उनके लिए
गीता का पहला श्लोक है
जिसमें धर्म के स्थान पर
धृष्टता और 
कुरु के स्थान पर क्रूरता
युगबोध का अनुदित पाठ है।
उत्तर आधुनिक युग का व्याकरण
और भी अजीब है 
संज्ञा की जगह संगीन
और सर्वनाम की जगह
सर्वनाश 
यानी 
वर्तमान पीढ़ी 
सम्पूर्ण विनाश के करीब है।।

33-
लिंग से लड़की हूँ
.....................
न मैं किसी धर्म की हूँ
न किसी जाति की,
मैं हर धर्म और जाति में 
पायी जाती हूँ।
फिर भी लादे गए हैं
हमारे सिर 
धर्म और जाति के पहाड़।
हाँ लिंग से लड़की हूँ 
यानी बेटी हूँ किसी की।
तमाम समस्याओं से 
जूझती हुई मैं
इस कर्कश दुनिया में 
मधुर आवाज हूँ।
मैं कुछ कहना चाहती हूँ 
इस दुनिया के रक्तचरित्र के बारे में।
माता-पिता के रिश्ते 
तो बस नाम भर के रह गये हैं।
फार्म में डालने के 
काम भर के रह गए हैं।
हर युवा मोबाईल में 
फेसबुक चलाता है
पोस्ट पर कितना कॉमेंट आये 
बार बार नजर दौड़ाता है।
बीमार माँ बाप की 
उतनी चिंता नहीं करते 
जितना चिंता मोबाईल में रिप्लाई का।
उस पर भी 
वे दुलारे होते हैं
माँ बाप की आँखों के 
तारे होते हैं।
हम बेटियाँ माँ बाप के 
रिश्तों को बहुत निभाते हैं
फिर भी बेटों की तरह 
नहीं दुलारे जाते हैं।
एक तो ज्योंही हम 
माँ के पेट में आते हैं
घरवाले अल्ट्रासाउंड कराते है।
देखते हैं 
कि लड़की है कोख में
पूरा परिवार वाले 
हो जाते हैं शोक में।
जल्दी से जल्दी वे 
ऐसा जुगाड़ अपनाते हैं
हमे भ्रूण में ही मार गिराते हैं
और आश्वस्त हो जाते है 
जैसे जीत लिए हों 
दुनिया की बहुत बड़ी लड़ाई।
हमे 
कोंख हो या फेसबुक 
दोनों जगह बनाया जाता है मोहरा।
यह समाज का 
असली आचरण है।
खतरे में आज पर्यावरण है 
बेटी की तरह।
किसी तरह जब हम
धरती पर आते हैं
फूल की तरह 
सड़ी दुनिया को महकाते हैं।
आज चारो तरफ 
झूठे भाषण और नारे हैं
अधिकतर हम 
बेटियों के हत्यारे हैं।
ये दुनिया दिखाती है
झूठी हमदर्दियाँ।
यहाँ तक कि हमारे खून से 
सनी पड़ी हैं वर्दियाँ।
जब कभी कोई लड़की 
किसी हादसे की शिकार होती है
हमारे ऊपर समाज के 
न्याय की दुहरी मार होती है।
पहले तो हम पर 
बलात्कार होता है
फिर बचे तो पत्रकार और न्यायधीश का 
असंवेनशील प्रश्नों काबौछार होता है।
दुनिया चटखारे ले 
मजा लेती है
हमारे अस्मिता और अस्तित्व को 
अंत तक सजा देती है।
दुनिया से मैं कहना चाहती हूँ
कि हम बेटियाँ पीपल है 
तुलसी की पौध हैं
सदा जिंदगी को ऑक्सीजन देना 
हमारा आचरण है।
हम हीं प्रकृति हैं 
असली पर्यावरण हैं।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ 
बस नारा न रहे।
हम बेटियों का 
कोई हत्यारा न रहे।
हमें उगाओ,हमे बचाओ
तुम्हारी दुनिया सजेगी,
हमे सजाओ।
हम ईश्वर की अनमोल 
खजाना हैं।
हमे भी दुनिया को कुछ 
नया करके दिखाना है।










34-

आज़ाद भारत की गुलाम युवा पीढ़ी
.................................

मानव जाति की 
गति और शक्ति रही है 
युवा पीढ़ी, 
परंतु जब भी 
किसी युग में हुई है ये पथभ्रष्ट, 
तब निश्चित ही 
समय ने 
नपुंसकता का कलंक 
उस पीढ़ी के चेहरे पर 
पोता है।
पब और रेव पार्टियों के 
स्मैकिया दौर में 
आज की पीढ़ी 
जिस तरह मस्ती में 
झूम रही है 
और देश के प्रति उपेक्षा भाव लिए
स्वतंत्रता का अनुचित लाभ उठा रही है,
बताने की जरूरत नहीं
कि दिशाहीनता की किस अंधेरे गुफा की ओर 
अग्रसर हो चुकी है।
युवा पीढ़ी संघर्षशील होने के बजाय
मुफ्तखोर,सुविधापरस्त होती जा रही है।
ऐसी युवा पीढ़ी से 
राष्ट्रीय स्वाभिमान,सदाचरण,त्याग,बलिदान की 
बातें करना या अपेक्षा रखना
बेईमानी है।
ये आत्मस्वार्थ में 
इतने डूब चुके हैं 
कि राष्ट्रभाव को मूर्खता समझते हैं।
कर्तव्यबोध से दूर 
अधिकार भाव से युक्त
ये युवा पीढ़ी 
राष्ट्रभाल पर बोझ बनती जा रही है।

डॉ मनोज कुमार सिंह

35-

सच तो मैं लिखता हूँ।

सच तो मैं लिखता हूँ
ये अलग बात है कि
मैं बहुत बड़ा झूठा हूँ।
चलिये,दुआ करिये 
कि सच जिन्दा रहे,
झूठ को कौन पूछता है,
क्या अस्तित्व है उसका।
पर ये लोग 
सच का सामना करने के बजाय
झूठ पर ही टूट पड़ते हैं।
गजब के अंधे है लोग,
बिना देखे, जाने ,समझे,
भौंकने लगते है
वातासी कुत्ते की भाँति
कि भौंकना जरूरी है
झूठ को सच साबित करने कि
पता नहीं उनकी 
कौन सी मजबूरी है?

डॉ मनोज कुमार सिंह

36

जबसे मैं
सुरभित पुष्प हूँ चमन का
आते हैं भौंरे 
आती हैं रंग बिरंगी तितलियाँ
हवा भी आती है चुपके से
छोटे बच्चे आते है किलकारियाँ करते
धीरे से मेरे पास
कोई चूमता है
कोई चूसता है मेरे पराग कण
तो कोई मेरे रंग में खुद को रंगता है
कोई ले जाता मेरी खुशबू अपने साथ
ये कुछ क्षण का मेरा जीवन
क्षण क्षण देता है अहसास
कि क्यों रहूँ उदास 
क्यों मनाऊँ शोक पतझर का
जब क्षणिक जीवन में
मेरे पास 
आते हैं भौंरे
रंग बिरंगी तितलियाँ,
इठलाती हवाएँ,
किलकारते बच्चे

37-

जन से दूर .....
फिर भी जनवादी?
लिखने की है जो आजादी।

गाँव देखे नहीं
शहर और बड़ी राजधानियों में जन्मे 
अधिकतर नामी गिरामी वामी 
पाँच सितारा होटलों में बैठकर
दारू पीते हुए
खेतों की मेड़ों की,
छायादार पेड़ों की,
फटी बिवाई की,
मौसम की अँगड़ाई की,
जाने कहाँ से उड़ाकर
लिखते हैं 
थोक के थोक
पार्कर पेन से 
गाँव की श्रम गाथा।

एक्चुअली ये 
लिखने के नाम पर
बेचते हैं
संवेदना की
झूठी और जूठी तकरीरें,
आम के नाम पर
जैसे मैंगो फ्रूटी!

हम पहचानते हैं
अपने दर्द की तस्वीर को
जिसे खींची थी
और लिखी थी
जेठ की दुपहरी में तपते हुए
स्वेद कणों से लथपथ
मेड़ों पर बैठकर
किसानी करते हए
मेरे पूर्वजों ने।

चल हट
जन से दूर.. 
तथाकथित जनवादी (?)
तू बस राजधनियों में 
मेला लगा 
दुकानें सजा

बेच अपना माल
कमा अपना पैसा
चाँप मालपुआ।
बेचता रह
जो बेचना है
हमारे नाम पर।
बस सियासत न कर
हमारे काम पर!


38-
मेरा इस्लाम और मुसलमान
इस्लाम का जो अर्थ मैंने बचपन से समझा
कि मेरे गफार चाचा 
मेरा और मेरे पिताजी के
कपड़े सिलते थे।
नियामत मियाँ तुरपाई करते हुए
मेरे कमलेश चाचा के लँगोटिया 
रहे हैं दोस्त।
हमीद मियाँ बो चाची और
घोड़िया चाची के चूड़ियों से 
सजती रही हमेशा 
माँ,दीदी, दादी की कलाइयाँ। 
दोनों कद से ही ऊँची नहीं थीं
विचार से भी बड़ी थीं।
शब्बीर चाचा बड़े भद्र इंसान,
रोजी रोटी के लिए चले गए 
परदेश।
गनी मियाँ गरीबी में भी 
गाँव के लिए दानी हरिश्चंद्र थे,
किसी भी व्यक्ति के बेटे बेटियों
के लिए लगा देते थे शामियाने 
चाँदनी,बारातों में।
उनके रहते जा नहीं सकती थी
किसी की इज्जत।
तभी तो लोगों ने पचहत्तर वोट वाले 
इस मुसलमान को हजारों वोट देकर
सरपंच बनाया और 
उनके बाद उनके बेटे कादिर मियाँ को
वीडीसी।
कादिर मेरा लँगोटिया यार है
गुरु जी को अंडा देकर वह फर्स्ट करता था
क्लास सी और बी में 
जैसे आज का एलकेजी, यूकेजी
और मैं पढ़कर भी सेकेंड।
पकड़े जाने पर मैं फर्स्ट और कादिर फेल।
फिर धीरे धीरे वक्त बदला,
कादिर नेता बनने की कोशिश में 
फेल हो गया और फिर पिता की
विरासत टेंट हाउस चला रहा है।
फिर भी काली पूजा में बड़ा सहयोग रहता है
कादिर मियाँ का।
हमारे
अली चाचा बेहद सीधे इंसान थे 
काटते थे मेरे पूरे खानदान के बाल,नाखून,
और हमारे शुभ कर्म में 
स्वस्तिक बनाते बनाते
मृत्यु कर्म में भी सहभागी रहे
अली चाचा ने बुढ़ापे में की दूसरी शादी ,
नहीं रहे चाचा और चाची भी,
जीवन के अंतिम दिनों में
दिमागी तौर पर गरीबी और भूख ने 
उनको विक्षिप्त कर दिया था
फिर भी गाँव में घूँघट काढ़ कर ही 
निकलती थीं
उनसे जो बच्चे हुए वे आज दुबई 
ख़लीज देशों में हैं।
चाचा के पहली बीबी के बेटा 
यजीद मियाँ अभी भी काटते हैं
हमारे बाल और उनकी बीबी
हर शुभ अशुभ कर्म में 
करती है सहभागिता
ये देयाद बन चुके हैं
यजीदी के माँ पिता 
यानी चाचा चाची
दोनों गरीबी में ही मर गए,
बहुत मानते थे मुझे।

वही मुर्गिया टोला के बंगाली मियाँ
और राजा मियाँ बजाते थे 
पिसटीन और उनके बेटे तासा
सज जाती थीं बारातें और
बूढों की मृत्यु यात्रा भी।
एक मस्जिद गाँव के बीचो बीच
आज भी है
उठती है रोज अजान की ध्वनि।
पता नहीं कितनी बार
ताजिए में गदका भांजे।
मेरा पूरा खानदान 
भाँजता था गदका
और जाते थे करबला तक।
भखौती में बाँधते थे घर वाले
कमर में घुंघरू और घंटियाँ
फेंका जाता था गली गली में 
ताजिए पर जल और लावा या तिलवा
लगता था मेला 
करबला के मैदान में
बिकते थे लकठे, गरम गरम जलेबियाँ
आलूदम,
खाते थे वही बैठकर
लगता था कि एक पर्व 
आज खत्म हुआ है।
आज दुनिया में बहुत बदलाव हुआ है
मेरा गाँव भी बदला है
लोग भी बदले हैं 
हो रहे है धीरे धीरे सम्पन्न
फिर भी नहीं बदली हैं कुछ चीजें
नहीं बदले हैं मुसलमान
आज भी है हमारे सुख दुख में साथ
हम है उनके साथ।
नहीं बदले हैं हम 
आज भी रूहानी रिश्तों के स्तर पर।
गाँव फैल रहा है
लोग फैल रहे हैं
चुनौतियां हैं कुछ
लेकिन आज भी हमारे गाँव का 
मुसलमान नाई
हमारे सिर और दाढ़ी पर अपना
उस्तरा रखता है 
और हम आँख बंद कर 
बनवाते हैं अपनी दाढ़ी
मुझे विश्वास है कि ये 
मेरे गाँव के मुसलमान
कभी नहीं हो सकते,
देशद्रोही, गद्दार या आतंकी
क्योंकि हमारे संस्कारों ने 
जो उन्हें प्यार और विश्वास दिया है 
उसे देश के सियासत 
कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
ये एक लंबी परंपरा का
परिणाम है।
गाँव में हर परिवार गरीब था
और गरीबी के दिनों की दोस्ती
बेवफा नहीं होती।
इसलिए इस्लाम का ये रूप 
मेरे लिए प्रणम्य रहा ,है और रहेगा।
आपकी सियासत जाए भाड़ में
हमें जब भी कोई दाऊद, मसूद,हाफ़िज़
मिला तो उसकी खैर नहीं
उनके अंडे भी कहीं मिले तो
उन्हें नष्ट कर देंगे।
मेरे गाँव का इस्लाम ही 
असली इस्लाम है
जिसमें प्रेम,विश्वास,भाईचारा के बीज
सदियों से पल्लवित है।
आपका इस्लाम और मुसलमान क्या है
आप जानें।
मेरे लिए तो
मेरा गाँव ही पहले है,
और मेरे गाँव के मेरे अपने 
रिश्तों में गुम्फित मुसलमान!
जय जय हिन्दुस्तान,
ग्राम-पोस्ट आदमपुर
जिला सिवान।।




39-

लाल सलाम का सौंदर्यशास्त्र
...............................

जिसकी जुबान पर
मार्क्स,लेनिन,माओ न हो,
जिनके हाथ खून से लाल न हों,
वह कम्युनिस्ट नहीं हो सकता।
जो मारने के हथियार में
बन्दूक नहीं, तोप नहीं
बल्कि हँसिया से, दराती से 
रेत डाले गर्दन और कुचल डाले
हथौड़े से 
सिर आदमी का।
फिर लगाए नारे-
लाल सलाम!!लाल सलाम!!
जो विध्वंसों के लाल कलम से 
लाल लाल कर दे धरती
कर दे लाल लाल आसमान
भर दे लाल रंग
नदियों में
कुँओं में
झरनों के झरती लहरों में।
जला दे घोंसले चिड़ियों के।
रच दे रक्तपात के नित नए आयाम।
फूलों पर फेंक दे इतना तेजाब 
कि उग सके नक्सल क्रांति की लाल लाल आग।
गिरा दे सारे प्रेम के दरख़्त!
सूखा दे सौहार्द के सभी स्रोत!
काट डाले समरसता की जड़!
उड़ा दे मानवता के गढ़!
हटा दे अपने रास्ते से सभी नैतिकताओं को!
वही रक्त पिपासु 
कामलाल (कामरेड) है,
असली कम्युनिस्ट है।
भारत के कम्युनिस्टों में 
कुछ स्वप्नदोष के शुक्राणु तो
कुछ जारज संताने हैं 
मार्क्स के, 
लेनिन के
माओत्से तुंग के,
जो रूस में या 
चीन में बारिश हो तो
ओढ़ लेते हैं यहाँ पर छाता।
फैले हैं आज ये विषबेल की तरह
जंगलों में,शहरों में,
सियासत में, सत्ता में
संसद में,विधानसभाओं में
अकादमियों में,पीठों में,
ब्यूरोक्रेसी में,न्यायालयों में
विश्वविद्यालयों में,मीडिया में
जो कभी भी भारत में निष्ठा नहीं रखते।
इनकी पहचान है कि 
ये घुस चुके हैं आज
छद्म सेकुलरता के राग में
हाथ सेकते दंगे की आग में
कभी सड़क छेकते शाहीन बाग में
कभी समता के नाम पर 
जातिवादी भाषणों के जहरीले झाग में।
ये रक्तपिपासु चाहते है
केवल और केवल रक्त
लाल लाल रक्त
ताजा ताजा रक्त
जिन्हें चाट कर बढ़ाते हैं अपनी उम्र।
उनकी नादिरशाही क्रूर सोच में
सत्य का गला रेतना ही 
इनका मार्क्सवादी, माओवादी
सौंदर्यशास्त्र है!!

डॉ मनोज कुमार सिंह

40-

प्रगतिशील भेड़िये की भूख
********************
हत्यारे दोषी नहीं थे
क्योंकि प्रगतिशील जनवादी भेड़िए
भूख से तड़प रहे थे
जबकि शासन को
उन्हें खिलाना पिलाना चाहिए था
गरम गरम गोश्त और लाल लाल रक्त,
लेकिन इसी में लॉकडाउन का भीषण प्रहार
कहाँ से मिले आहार
अचानक भेजे गए हम दो तीन अहिंसक साधू
भोजनार्थ
बेहद लज़ीज, स्वादिष्ट व्यंजन की भाँति।
हत्यारे का क्या दोष
वे तो भूखे थे
भूख कितनी घातक और असहनीय होती है
किसी के लिए भी।
वैसे हमें मालूम होना चाहिए
कि भेड़िए अगर भूखे हैं तो उन्हें खुराक देना हमारा इंसानी और लोकतांत्रिक नैतिक कर्त्तव्य भी है
शुक्र कहो उस गुरु की ,जो
सिधार गए स्वर्ग और
बन गए आमंत्रक
वे भी बड़े दोषी निकले
भला मरने का यही वक्त मिला था उन्हें
तुम खुद दोषी थे गुरुवर!
चलिए कोई बात नहीं
हम तो वे हैं कि किसी को भूखा
नहीं देख सकते।
वैसे हे गुरुदेव!हमारा मर जाना ही अच्छा था
वैसे भी मरे लोगों के बीच रहकर भी
हमारे जीवन की क्या उपयोगिता थी?
आज प्रगतिशील जनवादी भूखे भेड़ियों की भूख मिटाकर थोड़ी सकून मिल रहा है।
हमारा गोश्त बहुत मुलायम
और लजीज होता है
हम कोमल हृदय जो होते हैं!
पूरी जिंदगी हम दूसरों के लिए ही तो जीते हैं
भला क्या फर्क पड़ेगा हमारे न रहने से
कौन है हमारा जो हमारे लिए दुखी होकर
आर्तनाद करेगा?
हाँ अंतिम याचना है कि पालघर
जहाँ हम भूख मिटाए हैं भेड़ियों के।
बनवा देना एक बूचड़खाना
होता रहे हमारा वध
जहाँ समय-समय पर भेड़ियों के लिए
मिलता रहे ग्रास।
गरम गरम मानुष का गोश्त
लाल लाल रक्त।
हमारा यहीं संदेश है
तुम भी गुजरो कभी पालघर से
इससे पहले अपने को बदल लेना
एक लजीज गरम गरम गोश्त में
और विशुद्ध लाल लाल रक्त में।
पालघर के भेड़िये
भूखे हैं
उनकी भूख मिटाने से पहले
बस ये मंत्र बोलना-
इदं न मम,इदं भेड़ियाय।
सत्य,अहिंसा,प्रेम का गोश्त
केवल भेड़ियों के
कल्याणार्थ ही ईश्वर ने भेजा है।
ये भेड़िये प्रगतिशील हैं
कब तक चलाते अपना काम
स्मैक या मारिजुआना से।
व्हिस्की के साथ चाहिए
कच्चा या तला हुआ
गरम गरम गोश्त
चिखना के रूप में।
मत उठाओ उनके खिलाफ कोई आवाज
मत करो कोई पॉलिटिक्स
कि उनका अधिकार है
मानव गोश्त और रक्त पर।
मत विश्वास करो किसी भक्त पर
ये ऐसे ही चिल्ल पो करते रहते हैं
थिरा जाएँगे कुछ समय बाद।।

डॉ मनोज कुमार सिंह

41-


"अगर गिरना जरूरी है तो ऐसे गिरो!"
-----------------------------------------------
- डॉ मनोज कुमार सिंह
-----------------------------

गिरना
एक प्राकृतिक सहज क्रिया है
जैसे पलकों का पल-पल उठना
फिर गिर जाना
लहरों का उठना फिर गिर जाना
यानी जो उठा नहीं वह गिरेगा कैसे
यानी गिरने के लिए पहले उठना जरूरी है
अगर गिरना जरूरी है तो
ऐसे ही गिरो जैसे-
पत्ते गिरते है डालियों से
ताकि नए कोंपलें आ सकें वृन्तों पर।
गिरा हुआ पेड़
कई चूल्हों का ईंधन बन
जीवन देता है।
नदियाँ जब गिरती हैं पहाड़ों से
तो समुद्र में मिलने से पहले
बन जाती है जीवन-स्पंदन किनारों का।
जलवाष्प इसलिए ऊपर उठते हैं
ताकि गिर सकें बूँद बनकर सूखे खेतों में
कर सके जीवन सरस।
गिरना भी एक दृष्टि है।
सुना है खुशी या ग़म में
आँसू जब गिरते हैं
तो हृदय को सकून मिलता है
गिरते हैं जब पसीने
तो उसकी सुगंधि से
हरिया जाती है धरती।
खिलाड़ी बार बार गिरते हैं मैदान में
कंदुक की तरह
ताकि कर सकें लक्ष्य भेद।
सूरज रोज उठता धीरे-धीरे
क्षण भर ठहरकर बनता है
प्रचंड मार्तण्ड
फिर निढाल हो गिर पड़ता है
क्षितिज की गोद में
गिरकर भी दे जाता है
चाँद सितारों से भरी दुनिया।
रोज गिरती है रोशनी आसमान से धरती पर
ताकि मुस्कुरा उठे धरती
आखिर दुनिया की अधिकतम नदियाँ
समुद्र में हीं क्यों गिरती हैं
शायद आत्म से परमात्म में
तद्रूप होने के लिए।
खेतों में फसलें पकने के बाद काट ली जाती हैं
लेकिन कटने से पहले
या कटते कटते गिर जाती हैं
दाने के रूप में खेतों में
चिड़िया या चूहों या अन्य जीवों के लिए।
यानी गिरने गिरने में फर्क है
अगर गिरना जरूरी है
तो ऐसे ही गिरो।
-----------------------------

डॉ मनोज कुमार सिंह



42-


क्या नहीं है कविता !

कविता-
किसी खाँचे में बँधी मात्र शब्दों की व्याख्या नहीं है
कविता -
अपने अगल-बगल बिखरी चीजों से
चैतन्य संवाद है
अनुभूति से अनुभव की ओर प्रस्थान करती
स्वानुभूति के साथ परानुभूति भी है।
कविता-
भाषा में शब्दों की तूलिका से बनी
जीवन जीने और समझने की
एक गुम्फित तस्वीर है,
आत्मीय अहसास है
चोट की
चीख की
दर्द की
टीस की
भूख की
प्यास की
आनंद की
खुमार की
मस्ती की।
तरंगित संवेदनाओं का
जीवंत अनुवाद है।
यानी कविता क्या नहीं है!
कविता-
एक खास तरह की दृष्टि भी है
जो जीवन के
क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर भाषा में ढलकर
जीवन के पर्यावरण को
रेखांकित और रूपांकित करती है।
कविता -
जीवन के इर्द-गिर्द फैले
अपरमित ब्रह्मांड को
या
उसके अनहदध्वनि को
देखने-सुनने की क्षमता है
सर्जना है!
कविता -
निहत्थे का हथियार है
फटे मन को जोड़ने वाली
सुई-धागा है।
कविता -
भाषा में संवेदनाओं की
जरखेज मिट्टी की
स्वादिष्ट और कड़वी उपज है।
कविता-
यथार्थ की
नये तेवर और कलेवर के साथ
नवीन कल्पनाओं के शिल्प में
ढली आत्माभिव्यक्ति है!
कविता-
करूणा की नींव से स्रावित
वेदना की पिघलती मोम है!
कविता-
सुख का सागर है तो
दुख का पहाड़ भी है!
क्या नहीं है कविता!!

डॉ मनोज कुमार सिंह

43-

क्या नहीं करता आदमी!
...................................

जो जीवन में भाग नहीं पाता,
वह छिपने की
कला सीख लेता है
जैसे बच्चों को नहीं पढ़ा पाने वाला
कक्षा में डाँटने की कला में
पारंगतता हासिल कर लेता है
वैसे ही अपनी कमियों को छिपाने के लिए
अपने अगल बगल
जाने कितनी व्यूह रच लेता है आदमी
और बना लेता है,
कुटिलता,स्वार्थ,मोह,लोभ,ईर्ष्या,अहंकार को
अपना रक्षक।
सिर्फ कमियों को छिपाने में
जो पैतरा रचता है आदमी
अंत में वही पैतरा
भस्मासुर बनकर
उसे मिटा देता है।
आदमी क्या नहीं करता
अपनी जरा-सी कमियों को छिपाने के लिए।
जबकि उसे करना ये चाहिए था
कि धीरे धीरे ही सही
अपनी कमियों को
मिटाने के लिए थोड़ा थोड़ा अभ्यास
और थोड़ी सी संयम की कठोरता
रख लेता अपने दैनिक जीवन में
बना लेता अपना मित्र
सहजता को ,सरलता को
वैसे ही
जैसे जब भी प्यास लगी तो
करपात्री बन पी लिया पानी
लगी भूख तो खा लिया साग सत्तू
हो गए शांतचित्त, मस्त मलंग
घूमते रहे फिर अपनी दुनिया में
बेफिक्र,निर्द्वन्द्व
जहाँ न भागना है और न ही छिपना
है महज स्वाभाविक उड़ान
अंत से अनंत की ओर।

डॉ मनोज कुमार सिंह

44-

●सेकुलरिज्म का पर्याय●
==================
/-डॉ मनोज कुमार सिंह
===================

जो कवि किसानों को ,मजदूरों को
बंदूक उठाने की सलाह देता हो,
वह लोकधर्मी कवि तो नहीं हो सकता।
अगर होता है तो मात्र
मजहब,जातिवाद,अलगाववाद की
दीवार खड़ी करने वाला 
असहिष्णु शैतान कवि!
ऐसे कवि का सृजन 
पनाले में बहते
बजबजाते कीचड़ की तरह
होता है,जिसमें
उसके बदबूदार विचारों का मैला
केवल सडांध देता है।
ऐसे कवियों का दिल
सूवरबाड़े में ही सांस लेता है
उनकी हर कविता में 
रोहा-रोहट का 
प्रतिशोधात्मक स्वर मिलता है।
वे किसानों को धरती में 
अन्न उगाने की जगह
बारूद बोने और
उगाने की बात करते हैं
प्रेम की जगह घृणा 
का पाठ करते हैं
हंसिया और कुदाल जैसे
पवित्र औजार को
मोड़ देते है हत्यारी अंधगुफाओ की तरफ
खुद मनुष्यता का कत्ल करके
मानवतावादी छद्म लबादा ओढ़
घूमने लगते हैं 
कविताओं के आँगन में।
ये आला दर्जे के लिब्रांडू हैं
मौसम के मुताबिक 
बदल लेते हैं अपना रंग
गिरगिट भी अब इनके आगे
बौने पड़ जाते हैं रंग बदलने में।
इनकी झोली में राष्ट्रघात की 
तमाम परियोजनाएं
पड़ी रहती हैं,जिसे ये गाहे-बगाहे
अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए 
प्रयोग करते रहते हैं।
आगजनी,दंगा इनके 
चरित्र के अटूट हिस्से हैं
जिसे सत्ता हासिल करने के लिए
बराबर इस्तेमाल करते रहते हैं।
ये हर आतताई,आक्रांता को 
अपना इष्ट मानते हैं
उन्हें महान बताते इनकी कलम नहीं थकती
इनके लिए राम कृष्ण
काल्पनिक किरदार हैं
मगर शम्बूक को अपना 
जायज पिता मानते हैं
इनकी नजर में नारी उत्पीड़न है-
करवाचौथ
मगर तीन तलाक 
धार्मिक आस्था!
इनके अनुसार
कर्ण छेदन असभ्य क्रूरता है, 
और ख़तना अलौकिक प्रक्रिया...!!
ये मनुष्य को मनुष्य नहीं
बल्कि अल्पसंख्यक, आदिवासी,
दलित,पिछड़े के रूप में देखते है
मनुष्य को टुकड़ों में बाँटकर
बनाते है अपनी सत्ता प्राप्ति का हथियार
इस आधार पर कहा जा सकता है कि
भारत का वामी सेकुलरिज्म
दोगलेपन का सटीक और
प्रासंगिक पर्याय है।

=========================

45-

●हिमालय बड़ा या हौसला●
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
/-डॉ मनोज कुमार सिंह
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

हिमालय एक दुर्गम पहाड़ है 
और दिखने में अलंघ्य,
मगर नाप देता है उसे 
एक हौसला
बना देता है उसे बौना
अपनी अपराजेय जज्बातों से।
हौसला आसमान है
हौसला उड़ान है
और है एक बड़ा समुद्र
जिसके गर्भ में पलते हैं
कई हिमालय शिशुवत।
हिमालय के पास 
मात्र एक ग्रह धरती है
हौसला के पास धरती के साथ-साथ
अपरमित आसमान है
अपना सूरज है,अपना चाँद है
मंगलग्रह पर बैठकर 
गाता है मंगलगान।
हौसला प्रागैतिहासिक जज़्बा है
जो बरमूडा ट्राइएंगल की तरह है
जिसमें तमाम कठिनाइयां
उसके जद में आकर 
विलुप्त होती रही हैं।
फिर भी कहूँगा कि हिमालय
इसलिए बड़ा है कि 
हिमालय बनना भी आसान नहीं है
वह
मानव जीवन के उत्थान-पतन का गवाह है
जब पूरी दुनिया जलमग्न थी
तब इसी हिमालय ने बचा के रखा
मानव का बीज तत्त्व
जिसके उतुंग शिखर पर बैठकर
मनु हौसला हारकर 
कंकड़ फेंककर
जल में कूदकर आत्महत्या करनेवाले थे
कि अचानक पीछे से किसी ने 
कंधे पर हाथ रख 
दिया था धीरज
पीछे मुड़कर देखा तो 
खड़ी थी एक औरत
जो बनकर आई थी जीवनोदक
हौसले की एक जीवंत तस्वीर
यानी श्रद्धा,
जो जीने का हौसला बनी
हिमालय की गोद में।
हिमालय की गोद में ही
लिखी गई मानव नाम की तहरीर
जिसे आज तक हम
अपना सांस्कृतिक पिता मानते हैं।
जो देता है हमेशा हौसला
ऊँचा उठने की
जीवन संघर्षों की कथा लिखने की
विपरीत परिस्थितियों में झंझावातों से लड़ने की।
इसलिए हौसले में हिमालय
और हिमालय में हौसला 
एक दूसरे के पर्याय होते हुए भी
हिमालय हौसले का प्रणम्य पिता है!!

46-

● हे मेरे ज्योतिर्मय जीवन! ●
°°°°°°°°°°°°°°°°°°
°°°°°°°°°°°°°°°°°°
-डॉ मनोज कुमार सिंह
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
हे मेरे ज्योतिर्मय जीवन!
क्यों आ गया है तुझमें अवसाद
किसने ओढ़ा दिया है तुम्हारे ऊपर
भय,कुंठा,तनाव ,एकाकीपन की चादर
तुम्हारे चतुर्दिक क्यों मडरा रहे 
आशंका,संशय,अनिश्चय,क्षोभ के
भयानक उल्लू
जो लगातार तुम्हारी चेतना से 
खिलवाड़ कर 
भर रहे हैं तुममें
आत्महत्या के भाव
अपने परिवेश के प्रति असंपृक्ति
अकेलेपन का दंश
तुम वैयक्तिकता के आग्रह में 
क्यों पढ़ रहे हो
उद्विग्नता और अशान्ति का मरसिया
किसने भर दिया तेरे भीतर 
आर्तनाद करता क्षोभकारी कंठ
क्यों उतर आए हो 
आक्रोशित होकर विडंबनाओं के
अजनबी शहर में
जहाँ तेरी आवाज को
सुनने वाला कोई नहीं है ।
कृपया उबरो भ्रम की
इन विसंगतियों के
चक्रव्यूह से
फाड़ो इनके जाल
लौट आओ अपनी मूल प्रकृति में
जहाँ सहजता की अकृत्रिम 
कोमलता की घास है
जहाँ स्नेहिल भावनाओं की
गीली जमीन है
जो रखती है तरोताजा
सुबह की ओस कणों से 
नहायी खूबसूरत कली को।
रोप लो अपने भीतर
संभावनाओं के आकाश को 
जहाँ उगते सूर्य को
अर्घ्य देती आशाओं की 
निर्बाध बहती सरिता है
डूबो उसमें आकंठ
तो मिलेंगे तुम्हें
नए-नए कल्पनालोक
जो देंगे तुम्हें 
अपरमित उड़ान के लिए 
अनन्तिम व्योम
जहाँ बसती है
नैसर्गिक शांति,
झूमती हैं जहाँ आनंद में 
इठलाती मोहक 
स्वर्गिक पावन ऋचाएँ।
लौट आओ जीवन!
तमस गुहा से
ज्योतिर्मय बन
मेरे आँगन!!

===================

47-

"व्याकरण के बाहर के हिज्जे"
------------------------------------
-डॉ मनोज कुमार सिंह
------------------------------------
मैं जानता हूँ
कि मेरी कविताएँ
नहीं छप पाएंगी उनकी खास
विचारधारा की पत्रिका या
अखबार में
उनके मिजाज से ये मेल जो नहीं खातीं।
उनको खूंटे से बँधी कविताएँ चाहिए
जो कर सके -
उसकी मानसिकता की जयजयकार।
उनकी प्यासी पत्रिकाओं के लिए
लाल लहू वाली कविताएँ चाहिए
और चाहिए
लाल नारा
लाल सलाम
लाल खेत
लाल हंसिया
कुदाल लाल लाल
लाल लाल रक्त से उमगते कुएँ।
चाहिए उनको रक्तिम कुल्हाड़ी
जो काट सके लोकतंत्र की दाहिनी भुजा
और कर सके अपनी राह आसान
जो पूँजीवाद का विरोध करते करते
खुद बन सकें फैक्ट्री के संचालक
कर सके
चीनी और रूसी
वामी रागालाप,
जबकि मेरी कविताएँ
हैं कुछ ऐसी कि
आदत से मजबूर दिखती हैं!
उन्हें वत्सला मातृभूमि की
वंदे मातरम और
जननी जन्मभूमिश्च के
मंत्रघोष से फुर्सत ही नहीं है।
ये भाव -
उन लाल लपोड़ों को रुचता नहीं
ऐसी आचरण वाली कविताएँ
उनकी पत्रिका के संदर्भ में
सिखों के मुहल्ले में
नाई की दुकान वाली बात सिद्ध करती हैं
कि वामियों के पत्र-पत्रिकाओं में
राष्ट्रवादी सोच की कविताएँ ?
क्या मजाक करते हैं जनाब!
आप बड़े भोले हैं
और आपकी कविताएँ आप से भी अधिक भोली।
वैसे मातृभूमि के लिए लिखी कविताएँ
खुद में माँ स्वरूपा होती हैं
माँ एक भोली भाली कविता होती है
जिसे किसी अखबार या पत्रिका
में छपने की जरूरत नहीं होती
वह भी वामी खूँटे से बँधी
बदबूदार
तबेले की सीलन वाली पत्रिका में-
जहाँ तड़प तड़प कर
घुटकर मर जाएँ
भाड़ में जाएँ ऐसी माओवादी पत्रिकाएं
और उनके मानसपुत्र!
हे माँ! तुम मेरे हृदय के पृष्ठ पर अंकित हो
मेरा रोम-रोम तुम्हें पढ़ता है नित्य
गढ़ता है 'परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रम्' का
भव्य मंदिर
जो प्रचार से कोसों दूर ,
निस्वार्थ भाव,
अंतकरण की प्रेरणा,
मानवीय और
ईश्वरीय कार्य के प्रति
श्रद्धा-समर्पण से परिपूर्ण
विशाल कल्पवृक्ष है
ये सब बातें
वामी कालनेमियों की
सीमित सोच के व्याकरण के
बाहर के
हिज्जे हैं।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

48-

'अपने-अपने रंग'
...........................
/-डॉ मनोज कुमार सिंह
----------------------------

कीचड़, कचरा नहीं होता
जल प्लावित कीचड़ में
उगते हैं सुरभित कमल
खेतों में उगते हैं
धान की पौध
धान चावल देता है
चावल भात बनकर
भरता है गरीबों का पेट

कचरे बदबू बाँटते हैं
और उगाते हैं
अपनी छाती और पीठ पर
जहरीले कीड़े
जो समाज के लिए
देश के लिए
घातक रोग बाँटते हैं
और साथ ही कुतर देते हैं
भीतर-भीतर मनुष्यता
और विश्वास की
खुशबूदार चादर
गेहूँ में घुन बनकर
घरों में दीमक बनकर।
ये
फैलाते हैं बीमारियों का जाल
बजबजाती नालियां
इनकी कुसंस्कारों की
जननी है
इनकी सफाई करो तो
कहते हैं
ये अन्याय है हमारे खिलाफ।
डेंगू और मलेरिया के वाहक
मच्छरों को लुभाती हैं
कचरों से भरी बजबजाती नालियाँ,
और दुर्गंध फैलाते घूरे।
तिलचट्टे, खटमल,जोंक,सूवर
इनकी जारज संताने हैं
जिनके पास नाक नहीं होती
जिसके चलते
ये कहीं भी मुँह
मार लेते हैं,
सड़ांध इनकी असली खुराक है
अपने महकमे में इनकी बड़ी धाक है।

जबकि
कीचड़ में उगे
धान हो या कमल
देते हैं मनुष्य को
आत्मिक शांति
कभी शरीर तो कभी मन की
भूख मिटाकर।

सदियों से
कीचड़ और कचरे के बीच
जंग है
दोनों के अपने-अपने
रंग हैं।


49-

वंदे मातरम्!मित्रो!एक रचना समर्पित है-

जहर की ख़ुराक
°°°°°°°°°°°°°°°

दिन-रात का 
ब्राह्मण!! ब्राह्मण !!ब्राह्मण!!
क्षत्रिय!! क्षत्रिय !!क्षत्रिय!!
पिछड़ा!!पिछड़ा!!पिछड़ा!!
दलित!! दलित!! दलित!!
ये क्या है भाई?
ये ब्राह्मण, क्षत्रिय,पिछड़ा, दलित का 
राग ही तो जातिवाद की आग है
जिसमें जल रहा है अपना पूरा समाज।
बचो इस मानसिकता से
वरना मलेच्छ मार डालेंगे 
एक-एक करके तुम सबको
चूँ तक नहीं कर पाओगे,
क्योंकि मलेच्छों की जनसंख्या 
बढ़ रही है निरन्तर
छा रहे हैं वे गली गली
कर रहे तुम्हारी कमजोरियों की रेकी।
वे बड़ी चालाकी से 
हमारे बीच घुसकर
भूख की कोंख में 
घृणा की आग बो रहे हैं।
हमें तोड़ने की साजिश में 
वे गाहे बगाहे 
दिखाते हैं भूखे लोगों को
भाईचारे का ख़्वाब 
जो देखने में
अच्छा तो लगे
लेकिन हकीकत में 
जहर की खुराक है
जिसमें अलगाव का 
जेहादी षड्यंत्र शामिल है।
हे तथाकथित ब्राह्मणों,क्षत्रियों,पिछड़ों दलितों!
इस अंधकूप में डूबने से बचो
रचो अपनी आत्मीयता की
नदी को
संगठन के समुद्र को
संबंधों की एकसूत्री छवि को।

             -/डॉ मनोज कुमार सिंह
★★★★★★★★★★★


Friday, November 6, 2020

डॉ मनोज कुमार सिंह-संक्षिप्त परिचय विकिपीडिया

संक्षिप्त परिचय- विकिपीडिया

नाम-डॉ मनोज कुमार सिंह

जन्मतिथि -20/02/67

ग्राम +पोस्ट-आदमपुर ,थाना-रघुनाथपुर,जिला-सिवान, बिहार |

शिक्षा - एम० ए०[ हिंदी ],बी० एड०,पी-एच० डी० |

प्रकाशन - विभिन्न राष्ट्रीय -अन्तर्राष्ट्रीय पत्र -पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित | 'नवें दशक की समकालीन हिंदी कविता :युगबोध और शिल्प ' और 'छायावादी कवियों की प्रगतिशील चेतना ' विषय पर शोधग्रंथ प्रकाशनाधीन |  

विद्यालय पत्रिका 'प्रज्ञा ' का संपादन |

हिंदी और भोजपुरी भाषा में निरंतर साहित्य लेखन।

विश्व हिंदी संस्थान,कनाडा द्वारा प्रकाशित पत्रिका 'प्रयास' का हिंदी भाषा के लिए बहुत सारे आलेखों के साथ मेरा आलेख भी संयुक्त राष्ट्र को समर्पित।

विश्व हिंदी संस्थान, कनाडा के मुख्यालय में मेरी कविता "मधुरिम भाषा है हिंदी"का डॉ सरोजनी भटनागर जी द्वारा वाचन किया गया।

सम्मान/पुरस्कार
1- नवोदय विद्यालय समिति
[मानव संसाधन विकास मंत्रालय,भारत सरकार  की
स्वायत इकाई ] द्वारा लगातार चार बार गुरुश्रेष्ठ
सम्मान /पुरस्कार से सम्मानित

2-राष्ट्रीय शोभना ब्लॉग रत्न सम्मान 2012 

3 - स्व. प्रयाग देवी प्रेम सिंह स्मृति साहित्य सम्मान 2014 

4-शैक्षणिक उपलब्धि हेतु मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रशस्ति पत्र 2014-15

5-सुदीर्घ हिंदी सेवा और सांस्कृतिक अवदान हेतु प्रशस्ति-पत्र 2015

6-शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु नवोदय विद्यालय समिति,
(मानव संसाधन विकास मंत्रालय,भारत सरकार)द्वारा प्रशस्ति पत्र -2018-19

7-दोहा-दर्पण राष्ट्रीय साहित्यिक समूह द्वारा उत्कृष्ट दोहा लेखन के लिए लगातार छह बार प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित2020

8-अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक और कला आगमन साहित्य समूह द्वारा उत्कृष्ट लेखन के लिए लगातार आठ बार प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित 2020

9-साहित्यिक समूह *भावों के मोती * द्वारा उत्कृष्ट लेखन के लिए तीन बार प्रशस्ति पत्र से सम्मानित 2020

10- साहित्य वसुधा द्वारा साहित्यिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र 2020

11-रेडियो मधुबन,राजस्थान पर मेरा काव्यपाठ हुआ।

12-हिंदी काव्य कोश द्वारा उत्कृष्ट रचनात्मक लेखन के लिए प्रशस्ति-पत्र 2020

13-नवोदित साहित्यकार मंच द्वारा 'साहित्य-सृजक' सम्मान 2020
14-दोहा पाठशाला राष्ट्रीय साहित्यिक मंच द्वारा 'दोहा सम्राट' सम्मान-पत्र से विभूषित 2020
15-विश्व हिन्दी रचनाकार मंच द्वारा 'अटल हिन्दी रत्न सम्मान-2020 से सम्मानित।
16-लघुकथा रत्न सम्मान-2020 
17-भारतमाता अभिनंदन सम्मान 2022

सम्प्रति- स्नातकोत्तर शिक्षक ,[हिंदी] के पद पर कार्यरत |

संपर्क - जवाहर नवोदय विद्यालय,जंगल अगही,पीपीगंज,गोरखपुर
पिन कोड-273165

 मोबाइल -  09456256597

ईमेल पता-
drmks1967@gmail.com

Saturday, August 8, 2020

संक्षिप्त परिचय-डॉ मनोज कुमार सिंह


मेरा संक्षिप्त परिचय-

नाम-डॉ मनोज कुमार सिंह 

जन्मतिथि -20/02/67

ग्राम +पोस्ट-आदमपुर ,थाना-रघुनाथपुर,जिला-सिवान, बिहार |

शिक्षा - एम० ए०[ हिंदी ],बी० एड०,पी-एच ० डी० |

प्रकाशन - विभिन्न राष्ट्रीय -अन्तर्राष्ट्रीय पत्र -पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित | 'नवें दशक की समकालीन हिंदी कविता :युगबोध और शिल्प ' और 'छायावादी कवियों की प्रगतिशील चेतना ' विषय पर शोधग्रंथ प्रकाशनाधीन |  

विद्यालय पत्रिका 'प्रज्ञा ' का संपादन |

हिंदी और भोजपुरी भाषा में निरंतर साहित्य लेखन।

विश्व हिंदी संस्थान,कनाडा द्वारा प्रकाशित पत्रिका 'प्रयास' का हिंदी भाषा के लिए बहुत सारे आलेखों के साथ मेरा आलेख भी संयुक्त राष्ट्र को समर्पित।

विश्व हिंदी संस्थान, कनाडा के मुख्यालय में मेरी कविता "मधुरिम भाषा है हिंदी"का डॉ सरोजनी भटनागर जी द्वारा वाचन किया गया।

सम्मान/पुरस्कार
1- नवोदय विद्यालय समिति
[मानव संसाधन विकास मंत्रालय,भारत सरकार  की
स्वायत इकाई ] द्वारा लगातार चार बार गुरुश्रेष्ठ
सम्मान /पुरस्कार से सम्मानित

2-राष्ट्रीय शोभना ब्लॉग रत्न सम्मान 2012 

3 - स्व. प्रयाग देवी प्रेम सिंह स्मृति साहित्य सम्मान 2014 

4-शैक्षणिक उपलब्धि हेतु मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रशस्ति पत्र 2014-15

5-सुदीर्घ हिंदी सेवा और सांस्कृतिक अवदान हेतु प्रशस्ति-पत्र 2015

6-शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु नवोदय विद्यालय समिति,
(मानव संसाधन विकास मंत्रालय,भारत सरकार)द्वारा प्रशस्ति पत्र -2018-19

7-दोहा-दर्पण राष्ट्रीय साहित्यिक समूह द्वारा उत्कृष्ट दोहा लेखन के लिए लगातार पाँच बार प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित2020

8-अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक और कला आगमन साहित्य समूह द्वारा उत्कृष्ट लेखन के लिए लगातार पाँच बार प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित जून 2020

9-साहित्यिक समूह *भावों के मोती * द्वारा उत्कृष्ट लेखन के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित 2020

10- साहित्य वसुधा द्वारा साहित्यिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र 2020

11-रेडियो मधुबन,राजस्थान पर मेरा काव्यपाठ हुआ।

12-हिंदी काव्य कोश द्वारा उत्कृष्ट रचनात्मक लेखन के लिए प्रशस्ति-पत्र 2020

13-नवोदित साहित्यकार मंच द्वारा 'साहित्य-सृजक' सम्मान 2020

सम्प्रति- स्नातकोत्तर शिक्षक ,[हिंदी] के पद पर कार्यरत |

संपर्क - जवाहर नवोदय विद्यालय,जंगल अगही,पीपीगंज,गोरखपुर
पिन कोड-273165

 मोबाइल -  09456256597

ईमेल पता-
drmks1967@gmail.com

-"कैसे गाएँ गीत मल्हार"

शीर्षक-"कैसे गाएँ गीत मल्हार"

∆विरह-गीत∆

कैसे गाएँ गीत मल्हार।
चिढ़ाते दर्पण में शृंगार।।

लगता सूना-सूना आँगन।
यादों में तड़पे ये तन -मन।
पिया गए परदेश सखी रे,
दुश्मन-सा लागे ये सावन।
प्रणय-राग अब नहीं छेड़ते,
पायल के झनकार।
कैसे गाएँ गीत मल्हार।।

कजरी जैसे मुँह चिढ़ाती।
विरह -आग में मुझे जलाती।
नींद भई ज्यों बैरन मेरी,
रात-रात भर पास न आती,
जिस झूले पर था झूलता मन,
टूट गए सब तार।
कैसे गाएँ गीत मल्हार।।

बिंदी चूड़ी,मेंहदी, कंगन।
सावन को करते मनभावन।
जिसका पी परदेस बसा रे,
सोचो उसका कैसा जीवन?
ऊपर से नित ताना मारे,
सखियाँ नित्य हजार।
कैसे गाएँ गीत मल्हार।।

Sunday, July 19, 2020

दोहे मनोज के.....भाग-3


दोहे मनोज के....


गुरु महिमा पर लिख गए,अनगिन संत,फ़कीर।
जिनके अमरित वचन से,मिटती मन की पीर।।

क्या दूँ मैं गुरुदक्षिणा,कैसे दूँ सम्मान।
हे गुरु! सब तेरा दिया,मेरी क्या पहचान?

गुरुओं ने जब जब दिये,जीवन-ज्ञान-प्रकाश।
सत्यान्वेषण के लिए,बढ़ी हृदय में प्यास।।

कथावाचकों से खुला,नया ज्ञान अध्याय।
अब तो अर्वाचीन में,गुरु बनना व्यवसाय।।

व्यभिचारी कुछ हैं यहाँ, मन से निरा कुरूप।
गुरु चोला में बाँटते, छद्म ज्ञान की धूप।।

कभी शिष्य थे ढूढ़ते,गुरु समर्थ की छाँव।
अब तो गुरु ही खोजते,धनी शिष्य की ठाँव।।

जल,थल,ग्रह,नक्षत्र,गगन,अंतरिक्ष का भान।
गुरु महिमा सम्मुख लगे,ज्यों इक बूंद समान।।

गुरु अनुभव का पुंज है,ज्योतिर् अक्षय कोष।
चरणों में जिसके बसा,तमस मुक्ति,मन तोष।।

जैसे खोया धन मिले,मिटे युगों के कष्ट।
गुरु दर्शन से मोह,तम,होते मन से नष्ट।।

आत्मदान जब गुरु किया,आत्म समर्पण शिष्य।
मोह,तमस मिटने लगा,ज्योतित हुआ भविष्य।।

भावों की बरसात से,भारी मन के पाँव।
सृजन-प्रसव की चाह में,ढूढ़े सुन्दर छाँव।।1।।

सावन में नित झूलतीं,बिरहिन झूला डार।
नयन पपीहा टेरता,आ जाओ भर्तार।।2।।

जब बारिश रचने लगी,मन में केवल प्यास।
बिरहिन को दाहक लगे,हर क्षण सावन-मास।।3।।

प्रेम-विरह में हो गए,सावन जैसे नैन।
उमड़ घुमड़ वे बरसने,को दिखते बेचैन।।4।।

बरसत सावन मास की,एक अनोखी रीति।
अंतर्मन,तन,हृदय में,भर देती है प्रीति।।5।।

बारिश बूँदों ने छुए,जब फूलों के गाल।
सावन में मन मोर बन,नाचे मादक चाल।।6।।

कजरी गाती गोरियाँ, पंछी मेघ मल्हार।
सावन में जब तक झरे,नभ से बूंद-फुहार।।7।।

पायल-सी छन-छन करे,रिमझिम बारिश बूँद।
चातक-मन हो नभ मुखी, सुनता आँखें मूँद।।8।।

जहाँ महल पाता रहा,बारिश से सुख खास।
वहीं झोपड़ी भोगती,सावन में संत्रास।।9।।

ढही झोपड़ी,ढह गए,कच्चे सभी मकान।
देखा इस बरसात ने,ले ली अनगिन जान।।10।।

मेघों से झरने लगे,प्रणय सिक्त रसधार।
गोरी निकली भींगने,सावन गया जुठार।।11।।

........

काव्य-वृक्ष पर जब फलें,छंद, बिम्ब,लय,ताल।
अमरित रस घोलें सहज,हृदय मध्य तत्काल।।1।।

कड़ी धूप के सामने,रख अंगद-सा पाँव।
वृक्ष पुराना गाँव का,देता अब भी छाँव।।2।।

वृक्ष धरा पर हैं खड़े,बनकर जीवन ढाल।
ग्रीष्मकाल को भी करें,शीतल नैनीताल।।3।।

वृक्षों की इस भूमि पर,महिमा अपरंपार।
इनके औषधि गुण करें,रोगो के उपचार।।4।।

वृक्ष धरा अनुदान हैं,जल के अद्भुत स्रोत।
प्राणवायु देते हमें, चलता जीवन-पोत।।5।।

वृक्ष हमें जब दे रहे,प्रेम-छाँव आशीष।
क्यों निर्मम हो काटता,मानव उनके शीश? 6।।

वृक्षारोपण कीजिए,रहना अगर निरोग।
वरना घुट घुटकर यहाँ, मर जाएँगे लोग।।7।।

सुख सुविधा की चाह में,जाने कैसी होड़।
कटते अंधाधुंध हैं,निशदिन वृक्ष करोड़।।8।।

उफन उफन नाले बहें, पड़े समंदर मौन।
झंखाड़ों के सामने,झुके वृक्ष सागौन।।9।।

मोहक जिनके चित्र हैं,पावन संत चरित्र।
स्वार्थहीन ये वृक्ष ही,असल मनुज के मित्र।।10।।

ऑक्सीजन देते सदा,निशदिन वृक्ष महान।
मगर उन्हीं पर कुल्हाड़ी,नित मारे इंसान।।11।।

वृक्ष धरा के प्राण हैं,देते जीवन दान।
फिर क्यों कुल्हाड़ी मारे,नित उनपर इंसान।।12।।

.....

हँसी दवा हर मर्ज की,रखिये अपने पास।
ये धन जिसके पास है,होता नहीं उदास।।

हँसी मधुर मदिरा सरिस, जीवन का आनंद।
रचती है नित हृदय में,मस्ती के नव छंद।।

हँसी, चाँदनी सी लगे,कभी सुबह की धूप।
मन-मधुबन में घोलती,खुशियों के मृदु रूप।।

जिसने केवल झूठ का,लिया सहारा मात्र।
जीवन में वह आदमी,बना हँसी का पात्र।।

......

कदम कदम मिलते यहाँ,ऐसे मूर्ख तमाम।
ढूढ़े नित्य बबूल पर ,मीठे मीठे आम।।

साठ किलो की देह में,पाँच ग्राम का ज्ञान।
फिर भी मानव में भरा,टन भर का अभिमान।।

स्वार्थ और अभिमान की, एक यहीं पहचान |
अपना घर बस चमन हो, बाकी सब शमशान ||

सदा दंभ से भिन्न है,स्वाभिमान का रूप।
एक घृणा की उत्स है,एक प्रेम की धूप।।

दो कौड़ी का आदमी ,होता जब मशहूर |
दंभ और मद में सदा ,रहता निश्चित चूर ||

कर्तव्यों के सिर चढ़े ,जब-जब ये अधिकार |
धर घमंड का रूप ये,बने स्वार्थ के यार।।

शपथ ले चुकी लेखनी,सत्य लिखेगी बात।
मानव दुख की रात को,देगी नवल प्रभात!!

घुटन,त्रासदी,भय तथा मानव का संत्रास।
संकट के इस दौर में,रचिये कुछ विश्वास।।

आज़ादी के बाद से,यहीं दिखा परिवेश।
संग गधों के दौड़कर,घोड़ा हारे रेस।।

आग सरीखा जेठ जब ,जग झुलसाता खूब।
तब भी पत्थर फोड़कर,उग आती है दूब।।

हे कविते!तुम हो कहाँ, आओ मन के द्वार।
भावों के अँकवार में ,भर लूँ मैं इक बार।।

कौन हृदय से नेक है,कौन कुटिल कमज़र्फ।
पढ़ लेता हूँ झाँककर,आँखों के हर हर्फ़।।

रिश्ते जर्जर हो गए,स्वार्थ बना जब शाप।
घर में बोझिल से लगें,अपने हीं माँ -बाप।।

बल,पराक्रम,जोश ही,हैं ऊर्जा के अंग।
उम्मीदों के पाँव में,भरते नित नव रंग।

उम्मीदों पर है टिका,जीवन का संसार।
जैसे पतझर बाद ही,आती सदा बहार।।

बेईमान से न करें,आप कभी उम्मीद।
कर देते विश्वास की,मिट्टी सदा पलीद।।

वक्त देखकर चुप रहो,धैर्य धरो दिन-रात।
आशा रख कि आएगा,निश्चित नवल प्रभात।।

मानव-जीवन अभय हो,कभी न हो भयभीत।
इसीलिए रचते सदा,उम्मीदों के गीत।।

जबसे घर में खत्म हैं,आटा,चावल,साग।
बैठे हुए उदास मन,चूल्हा,लकड़ी,आग।।

कभी जेठ-सी जिंदगी और कभी आषाढ़।
लगता किस्मत में लिखा,केवल सूखा बाढ़।।

नानी के किस्से किए,घर घर से प्रस्थान।
बच्चे लेने लग गए,जबसे गूगल ज्ञान।।

यह समाज होता गया,जबसे अर्थप्रधान।
रिश्तों के ढहने लगे,स्नेहिल सभी मकान।।

लगा मुखौटा वासना,जाकर दिल के द्वार।
ताल ठोक कहने लगी,मैं ही सच्चा प्यार।।

जब साजिश ने झूठ का,पलड़ा किया सशक्त।
लगा काटने सत्य का,जिंदा नित्य दरख़्त।।

खिलकर झड़ने का कभी,रखता नहीं हिसाब।
सतत् पौध रचता नवल,सुरभित एक गुलाब।।

ज्ञान,बुद्धि, साहस तथा,ईश्वर में विश्वास।
असमय के ये मित्र हैं,रखिए दिल के पास।

लिखने भी आता नहीं, सही सही दो शब्द।
वही लिखने बैठे हैं,आज मेरा प्रारब्ध।।

ऊँचे चढ़ कर सीख लो,कुछ तो करना प्यार।
वरना नीचे उतरना,पड़ता इकदिन यार।।

हम लेते मट्ठा सदा,तुम बीयर का पैग।
फिर भी हम दोनों रहे ,इक दूजे से टैग।।

सृजन कभी रखता नहीं,विध्वंसों को याद।
यही सृष्टि का सत्य है,फल ही बनता खाद।।

मत कुपात्र को दीजिये,शिक्षा,भिक्षा,दान।
पाकर भी करता सदा,दाता का अपमान।।

कहने को सागर बड़ा,बुझा न पाता प्यास।
मधु जल में भी घोलता,कड़वाहट,संत्रास।।

हाथ जोड़कर राम ने,विनय किया तीन दिन।
बजा दिया था बैंड फिर,ताक धिना धिन धिन।।

दिल से हैं अति काइयाँ, मन से जो खुदगर्ज।
वे ही फर्जी लोग अब,हमें सिखाते फर्ज।।

नगर नागरिक से बसे,उनका ये कर्तव्य।
रखे स्वच्छता नगर में,जीवन हो अति भव्य।।

शब्द,भाव की सर्जना,बनती काव्य विभूति।
गीत,ग़ज़ल, दोहा रचे,लेकर नव अनुभूति।।

यति,गति,तुक, लय,ताल में,रचा काव्य मकरंद।
सुरभित कर देता हृदय,कहते जिसको छंद।।

सोलह,पन्द्रह वर्ण से,विरचित हुआ कवित्त।
स्वर देकर सरसाइये,हरषे सबका चित्त।।

प्रेस्टीच्यूटों ने किया,लोकतंत्र कमजोर।
टीआरपी के वास्ते, सदा मचाते शोर।।

ब्रिटिश से मिलकर तोड़ा ,अपनों का ही नीड़।
कितनी बड़ी गुलाम थी,जयचंदों की भीड़।।

गद्दारों का आजतक,छिपा रहा इतिहास।
बीच सड़क पर हो गया,जिनका पर्दाफाश।।

वामी कामी लिख गए,उलट पुलट इतिहास।
आज देश ये भोगता,नित्य दर्द संत्रास।।

नहीं आज जो मानते, खुद को मनु-संतान।
वहीं बताएँ कौन हैं,पूछे हिंदुस्तान।।

नहीं बदलते आचरण,कर लो यत्न हजार।
मक्कारी,छल-छंद ही,दुष्टों का हथियार।।

डुबते को पूछे नहीं,यही जगत का काम।
सब जन उगते सूर्य को,करते यहाँ प्रणाम।।

धन का,बल का,रूप का,रहता जिन्हें गरूर।
वक्त एक दिन मानिए,खंडित किया जरूर।।

साजिश ने इस मुल्क को, दे दी ऐसी पीर।
टीवी खोलो तो दिखे,हिंसा की तस्वीर।।

विदा-आगमन वर्ष के,संधि दिवस पर आज।
चलो करें संकल्प हम,निर्भय बने समाज।।

शांति,अमन बरसे सदा,ऐसा हो नववर्ष।
मानवता की छाँव में,देश करे उत्कर्ष।।

नवल वर्ष में कामना,पल-पल हो खुशहाल।
शोषित,वंचित को मिले,रोटी,चावल,दाल।।

नवलय ,नवगति छंद -सा ,हो यह नूतन वर्ष |
राग लिए नवगीत का ,बरसे घर-घर हर्ष ||

नवल वर्ष में प्राप्त हो ,खुशियाँ अपरंपार |
जीवन मानो यूँ लगे ,फूलों का त्यौहार ||

अच्छी सब ख़बरें मिलें,नवल वर्ष में मित्र।
सबके अधरों पर रहें,खुशियों के सब चित्र।।

नवल वर्ष में हर्ष का,ऐसा हो संयोग।
तन-मन-जीवन स्वच्छ हो,जन जन रहे निरोग।।

लाइक के संग टिप्पणी, कुछ तो करें हुजूर।
अर्थवान रचना बने,सन्नाटे हों दूर।।

जुड़े हजारों मित्र हैं,पर कुछ ही साकार।
देते हैं अनमोल वे,निशदिन ललित विचार।।

दोहा,मुक्तक औ' ग़ज़ल,का लेकर हथियार।
कविता मेरी नित करे,विडम्बना पर वार।।

देख सामने जुर्म भी ,रहते हैं हम मौन।
अपराधी हैं या बता,आखिर हैं हम कौन?

नवल वर्ष में मुल्क में,सबसे यहीं अपील।
मिलजुलकर आतंक पर,ठोंके अंतिम कील।।👍

देश तोड़ने में लगे,कुंठित धोखेबाज।
जातिवाद के जहर का,हो अब शीघ्र इलाज।।

चाहे पाकिस्तान हो,या हों स्लीपर सेल।
बरसाकर बम,गोलियाँ,खत्म करें सब खेल।।

मातु,पिता,गुरु,राष्ट्र के,निश्चित बनिए भक्त।
मानस के बल हैं यहीं,और शिरा के रक्त।।

इच्छा से ऊपर उठो,बनो सत्य के दूत।
हो जाओगे एकदिन,कालजयी अवधूत।।

कठिन प्रश्न के दे पाते,वे ही सही जवाब।
जिनका जितना है बड़ा,लक्ष्य प्राप्ति का ख्वाब।।

नेट,कॉल चलते नहीं,या तो रहते व्यस्त।
सेवा एयरटेल की,जैसे लकवाग्रस्त।।

पैसा एयरटेल में,भरवाना बेकार।
मन करता है छोड़ दें,अब इसका संचार।।

अध्यक्षर अध्यात्म का,अद्भुत और अनंत।
पढ़े अलौकिक सत्य को,अन्तरध्यानी संत।।

अध्यक्षर -अक्षर अक्षर
अध्यात्म-आत्मा से सम्बंधित

सबके अपने रंग है,सबके अपने खेल।
मेरे हाथ गुलाल था,उनके हाथ गुलेल।।

नव धनाढ्यता रोग है,मन में भरे गुमान।
ओढ़ आवरण झूठ का,जीता बस इंसान।।

धैर्य,त्याग,संकल्प से,तय कर अपनी राह।
जीवन को उत्सव बना,पाएगा उत्साह।।

लिखती मेरी लेखनी,खरी खरी-सी बात।
सज्जन को देती खुशी,दुष्टों को आघात।।

गाँव छोड़ कर जो गए ,श्रमिक शहर की ओर।
आज ठगे महसूसते,छिने गए जब ठौर।।

महल बनाते थक गए,जिनके दोनों हाथ।
उनको महलों ने दिया,सोने को फुटपाथ।।

गाँव हमारे आज तक,थे कोरोना मुक्त।
शहरों के कारण मगर,हो जायेंगे युक्त।।

आम आदमी की अभी,दिल्ली में सरकार।
आम आदमी सड़कों पर,दिखता क्यों लाचार?

खुद के अगर प्रदेश में,काम करें मजदूर।
किसी हाल में रहेंगे,नहीं कभी मजबूर।।

सरकारों को चाहिए,करें गाँव मजबूत।
रोजगार के क्षेत्र में,दें अतिशीघ्र सबूत।।

हती गई हो सड़क पर,जैसे सीधी गाय।
ऐसे ही दिखते हमें,श्रमिक आज निरुपाय।।

श्रमिकों के दुख दर्द के,सब हैं जिम्मेदार।
मालिक हो उद्योग के, या कोई सरकार।।

कोरोना से दिख रहा,भले देश मजबूर।
जीतेंगे हम जंग को,मिलकर शीघ्र जरूर।।

क्यों इतना चिल्ला रहे, क्यों इतना आक्रोश।
किसने लूटा आपका,ज्ञान,हुनर का कोष?

उसे चाहिए मुफ्त में,जीवन में उत्कर्ष।
पर अच्छे दिन कब मिले,बिना किये संघर्ष।।

यशगाथा दरबार की,गाकर झूठ तमाम।
सदियों से तोते यहाँ,पाते रहे इनाम।।

जिसपे बरसाते रहे,हम शुभ सकल गुलाब।।
बदले में उसने दिए,नफरत के तेजाब।।

धर्म,ज्ञान सर्वोच्च हैं,कहता ये संसार।
पर जीवन-परिप्रेक्ष्य में,सर्वोत्तम है प्यार।।

मातृभूमि की वंदना,वंदे मातरम् गान।
गाकर फाँसी चढ़ गए,क्रांतिवीर संतान।

खुशियाँ जब से हो गईं,सत्ता की जागीर।
नहीं कभी भी पढ़ पाईं,आँसू की तहरीर।।

जब जब स्वारथ-आग ने,फैलाये हैं पाँव।
झुलस गए उस ताप से,रिश्तों के हर गाँव।

सच घायल हो नित यहाँ,करता है चीत्कार।
झूठ ख़ुशी में झूमता,मना रहा त्योहार।।

प्रेम और परमार्थ को,करके दिल से दूर।
स्वार्थ भाव ने जमा लिए,अपने पग भरपूर।।

लोमड़ियाँ भौचक दिखीं,परेशान सब स्यार।
छीना जब इंसान ने, उनका हर किरदार।।

आजीवन है झेलता समझ भाग्य दस्तूर।
पीड़ा हो या यंत्रणा,इंसां को मंजूर।।

आश्वासन देकर गए,नेता जी भरपूर।
ख्वाब दिया था आम का,बोकर गए बबूर।।

असुरों की जबसे बढ़ी,दिन प्रतिदिन औकात।
सत्य,अहिंसा, धर्म पर,करते हैं आघात।।

आप बताएँ किस तरह,उससे करें सलूक?
जब कोई पीछे खड़ा,ताने हो बंदूक।।

प्रेम-रूप,रस-गंध से,लेकर रंग हजार।
आओ दुल्हन सा करें ,धरती का शृंगार।।

उससे कर प्रतियोगिता, जिसमें है कुछ खास।
उनसे क्या जिसको नहीं,खोने को कुछ पास।।

जिसको अपने ज्ञान पर,होता अधिक घमंड।
अज्ञानी वह शख्स है,बेहद मूर्ख प्रचंड।।

पूर्वज दोहाकार के,देख कथ्य ,उपदेश।
शायद कुछ बचता नहीं,कहने को अब शेष।

विडंबना औ' विसंगति,में डूबा यह दौर।
बदल दिया है आजकल,लिखने का भी तौर।

तेरह ग्यारह का भले,निश्चित हो निर्वाह।
रचिये दोहा आधुनिक,भरकर नवल प्रवाह।

शब्द समाहित कीजिये,भाव तुला पर तोल।
बोध,सोच हो आधुनिक,तब दोहे में बोल।।

घुटन,त्रासदी,भय तथा मानव का संत्रास।
संकट के इस दौर में,रचिये कुछ विश्वास।।

दोहा रचने के लिए,रखिए इतना ध्यान।
वर्तमान के नब्ज को,पकड़े शब्द विधान।।

नानी के किस्से किए,घर घर से प्रस्थान।
बच्चे लेने लग गए,जबसे गूगल ज्ञान।।

यह समाज होता गया,जबसे अर्थप्रधान।
रिश्तों के ढहने लगे,स्नेहिल सभी मकान।।

पत्थर,पानी,फूल या मानव,जीव अनेक।
भिन्न रूप में है निहित,हर कण में बस एक।।

रहना है गर स्वस्थ तो,चला पैर औ हाथ।
करो सूर्य आसन सुबह,ओम ध्वनी के साथ।।

योगासन हथियार से,करते हम जब वार।
मोटापा,प्रेशर,शुगर,मिटते सभी विकार।।

अनजाना सच योग का,यहीं योग का सार।
मृत में अमृत भर करे, ऊर्जा का संचार।।

छोड़ दौड़ना भागना,टहल सुबह औ शाम।
सहज सहज पाओ सदा,स्वस्थ,सुखद परिणाम।।

कपालभाती नित्य कर ,कर अनुलोम विलोम।
प्राणायाम अभ्यास से,मिटते सब सिन्ड्रोम।।

योगासन हरता सदा,मन के सभी तनाव।
तन को देता दिव्यता,औ मन को मृदुभाव।।

आत्म ध्वनी जिसकी छिपी,लिए हृदय में प्रीत।।
ईश्वर की वाणी सरिस,जीवन का संगीत।।

गायन वादन नृत्य मिल,रचते हैं संगीत।
जो रस की सृष्टि करता,मन में भरता प्रीत।।

लय, स्वर मधु अनुनाद सुन,गाये जाते गीत।
तालबद्ध अभिव्यक्ति है,मानवीय संगीत।।

सम्यक शुद्ध प्रकार से ,गाया जाए गीत।
शायद उसको ही यहाँ, कहा गया संगीत।

केवल मनोरंजन नहीं,यह पीड़ा उपचार।
इसीलिए संगीत से,दुनिया करती प्यार।।

जिसमें तन मन झूमता,गाकर दिल का गीत।
नृत्य,गीत औ'वाद्य का,समाहार संगीत।।

जो लिखते बिन ज्ञान के,दवा,छंद अभिधान।
निश्चित करते छंद औ,जीवन का नुकसान।।

औषधि-सी होती सदा,कविता की तासीर।
शब्द,अर्थ अरु भाव से,मिटती मन की पीर।।

रोगी कड़वी दवा को,कहता उल जुलूल।
जबकि रोगी के लिए,होती है अनुकूल।।

दवा न आए जब तलक,मिले सफलता हाथ।
होगा जीना सीखना,कोरोना के साथ।।

सात्विकता अरु स्वच्छता,खुद में इक वरदान।
बिना दवा-दारू लिए,स्वस्थ रहे इंसान।।

पत्थर,पानी,फूल या मानव,जीव अनेक।
भिन्न रूप में है निहित,हर कण में बस एक।

रिश्तों में ढाला गया,जीवन का संसार।
बिखरे तो पत्थर हुए,जुड़े तो इक परिवार।।

दोहा दर्पण की तरह,देता सत्य विचार।
अपने ही प्रतिबिंब पर,मत यूँ पत्थर मार।।

जनता के अरमान के,गर्दन दिए मरोड़।
पत्थर के हाथी बना,लूटे शतक करोड़।।

डॉ मनोज कुमार सिंह

गीतिका मनोज की भाग -4

गीतिका मनोज की....(भाग-4)
1-
∆गीतिका∆

जीने की राहों पर आखिर चलना पड़ता है।
उम्मीदों का दीपक बन खुद जलना पड़ता है।

घर का चूल्हा जले हमेशा,क्षुधित न बच्चे सो जाएँ,
रोटी के चक्कर में रोज निकलना पड़ता है।

कुंदन जैसी चमक चाहिए तो हमको सोने जैसा,
ताप कुंड में तपकर सदा पिघलना पड़ता है।

परिवर्तन का मूल मंत्र है,जीवन नहीं मरा करता,
उसको नव सूरज सा उगना,ढलना पड़ता है।

इकरसता में फँसी चेतना,जिंदा रहने की खातिर,
आखिर उसको अपना स्वाद बदलना पड़ता है।

जीवन की राहों में आते,कठिनाई के जब पत्थर,
संकल्पों से उनको वहीं कुचलना पड़ता है।

अच्छा है या बुरा आदमी,समझ लिया जब करते हैं,
यथा उचित उनसे व्यवहार बदलना पड़ता है।

2-
∆ गीतिका ∆

खुद को तलाशो तो अंदर मिलेगा।
कतरे के भीतर समंदर मिलेगा।।

रही सोच अच्छी अगर जिंदगी में,
मिला जो है उससे भी बेहतर मिलेगा।

जो बैठे हैं ऐंठे विलासी भवन में,
है निश्चित वहाँ पर आडंबर मिलेगा।

जो अपना है अपना रहेगा हमेशा,
किसी हाल में तुमसे बढ़कर मिलेगा।

यही दोस्ती का अधिकतर फसाना,
मुखौटे में मतलब का खंजर मिलेगा।

अगर सच बताने की कोशिश करी तो,
चेहरे पे बदले में पत्थर मिलेगा।

कभी कुछ गरीबों को खाना खिला दो,
उसी में छिपा कोई ईश्वर मिलेगा।

3-
∆गीतिका∆ 

सच जरा क्या कह दिया,दुश्मन जमाना हो गया।
मुझसे उनका पेश आना,वहशियाना हो गया।

था निभाना जिंदगी भर,जिसको यूँ हर हाल में
आजकल रिश्तों को केवल,आजमाना हो गया।

चहचहाहट थी चमन में,सुगंधित रिश्ते रहे,
आये जब से साँप,गुलशन बारूदाना हो गया।

जिसने टोटी और चारा,जर,जमीने हड़प लीं,
आजकल वो देश का,नामी घराना हो गया।

सियासत में मर गई,संवेदना इंसान की,
प्यार जैसे कब्र की जानिब,रवाना हो गया।


4-
गीतिका

शौक से मजबूर होता कौन है।
बेवजह मजदूर होता कौन है।

आप ही कहिए जरूरत के बिना,
घर से अपने दूर होता कौन है।

ऑफिसों में बिन दिए कुछ पेशगी,
बिल भला मंजूर होता कौन है।

बिना विज्ञापन,विवादित बोल के,
आजकल मशहूर होता कौन है।

भूख की ज्वाला न हो गर पेट में
सुलगता तंदूर होता कौन है।

जिंदगी जीने की राहों में कभी,
दक्ष यूँ भरपूर होता कौन है।

5-
∆ गीतिका∆
°°°°°°°°°°

वक्त से आगे,निकल कर देखिए।
दम अगर है,सच निगल कर देखिए।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
बर्फ जैसे जम गए इस दौर में,
आग के शोलों में ढल कर देखिए।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
आदमी को आदमी रहने न दें,
भेड़ियों के बीच पल कर देखिए।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
बदल जाएगी ये दुनिया मानिए,
एक दिन खुद को बदल कर देखिए।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
गिराना, गिरना बहुत आसान पर,
फिसलकर फिर खुद संभल कर देखिए।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

6-

गीतिका

झूठ मलामत भेज रहा है।
अपनी फितरत भेज रहा है।

सच से आहत है वो जबसे,
केवल नफरत भेज रहा है।

शुक्र खुदा का दुख में साँसें
सही सलामत भेज रहा है।

अपराधों को देखा फिर भी
नहीं मज़म्मत भेज रहा है।

आत्मप्रशंसा का भूखा खुद
अपनी अजमत भेज रहा है।

प्रेम पत्र में घृणा-जहर भर
कुंठा लानत भेज रहा है।


7-
गीतिका

दिन हैं अच्छे,..ये एहसास कराया जाए।
हरेक मुफलिस को,सीने से लगाया जाए।।

ग़मों की आँच पे,सद्भाव का मरहम रख के,
दर्द के पाँव का,हरा जख्म मिटाया जाए।

बीज इंसानियत का,इस धरा पे कायम हो,
प्रेम का आचरण,बच्चों को पढ़ाया जाए।

जो भी भटके हैं,उसे प्यार की थपकियों से,
भले धीरे ही सही,...राह पे लाया जाए।

दबे-कुचले व वंचित शोषितों की धरती पे ,
गिरे इस मुल्क को,बच्चे- सा उठाया जाए।

जाति-मजहब की दिवारों को तोड़कर,आओ,
प्रेम की नींव पर,एक मुल्क बसाया जाए।

8-
गीतिका

हृदय काव्य का मदिरालय है।
जिसमें मलयानिल-सा लय है।

भावों की उठती झंझा में,
बनता मन में शब्द वलय है।

पहले तुम मुस्काकर देखो,
गैरों का मुस्काना तय है।

मिली पराजय में,अपनो से,
छिपी तुम्हारी असली जय है।

काव्यभाव का बोध उसी को,
जिसके भीतर सरस हृदय है।।

9-
गीतिका 

शब्द जब भी आपसी संवाद, करते हैं।
मौन रहकर भाव अनहद नाद, करते हैं।

जब भरोसा दो दिलों को,पास लाता है,
जिंदगी में प्यार उसके,बाद करते हैं।

अनकहे कैसे कहें ,जब समझ आता नहीं,
फिर नयन से नयन का,अनुवाद करते हैं।

दिल के सोए तार पे,उंगली फिरा कर देखिए,
ये भी वीणा की तरह, अनुनाद करते हैं।

दर्द की घाटी में उगते,आँसुओं को पढ़ जरा,
मुफलिसी में किस तरह,फरियाद करते हैं।

10-

गीतिका

जैसे वो अपना प्रश्न उठाकर चला गया।
हर आदमी को आइना दिखाकर चला गया।

आया था छिपके मिलने मुझसे न जाने क्यों,
चुपचाप मेरे दिल को चुराकर चला गया।

मेले में वो आया था,खिलौनों को बेचने,
बच्चों के मचलने पर लुटाकर चला गया।

गुंडा था कोई,मुझको इंसान समझकर,
दो चार उल्टी सीधी सुनाकर चला गया।

आया था अँधेरों को जो चराग दिखाने,
चुपके से पूरी बस्ती जलाकर चला गया।

रहता अगर मैं ख्वाब में,जिंदा नहीं बचता,
कहिए कि कोई सोए से उठाकर चला गया।


11-
∆ गीतिका ∆

चलती नहीं है जिंदगी, बस वाह-वाह से।
जिंदा रही इंसानियत, दिल की कराह से।
होना है बड़ा आदमी, तो मंत्र जान लें,
न देखिए किसी को, यूँ नीची निगाह से।
कठिनाइयों से भागना,फितरत सही नहीं,
संभव हुई सफलता,इंसां की चाह से।
जो आइना बनेगा,सच को दिखायेगा,
उसको गुजरना होगा,पथरीली राह से।।
कुछ की नज़र में प्यार भी,करना गुनाह है,
बचिए नहीं कभी भी,ऐसे गुनाह से।।

12-

गीतिका

दूर दूर तक खामोशी है,ख्वाबों में तन्हाई है।
कैद पड़ी जीवन की हसरत,कैसी ये रुत आई है।

हृदय खोलकर प्रेम लुटाया,जिस दुनिया के आँगन में,
पत्थर-सी नफरत बदले में,उपहारों में पाई है।

लाख लाख है शुक्र रोशनी का,जिसने आगाह किया,
खंजर लेकर पीठ के पीछे,खड़ी कोई परछाई है।

स्वार्थपूर्ति ने जाति,लिंग में बाँट दिया इंसानों को,
मन के कोटर में कुंठा ने जबसे ली अंगड़ाई है।

सत्य अहिंसा लहुलुहान हैं,सेवक पर पत्थर बरसे,
लगता जैसे पुनः लौटकर क्रूर सभ्यता आई है।

13-

लक्ष्य दिखे तो चलते जाओ।
बाधाओं को दलते जाओ।

भौतिकता की दौड़ है अंधी,
सोचो और संभलते जाओ।

अंधियारा भागेगा निश्चित
दीपक-सा नित जलते जाओ।

पतझड़ सत्य नहीं है केवल,
फिर-फिर खिलते-फलते जाओ।

परिवर्तन ही सत्य जगत का,
समय-खाँच में ढलते जाओ।

अच्छी बात अगर हो मन में,
पल-पल उसे उगलते जाओ।

जीवन का क्षण-क्षण सुंदर हो,
खुद को नित्य बदलते जाओ।

दौड़ जरूरी नहीं लक्ष्य हित,
सच तक सहज टहलते जाओ।

अक्षर बनकर प्रेम मोम-सा,
जलकर स्वयं पिघलते जाओ।

डॉ मनोज कुमार सिंह

14-

गीतिका

रिश्तों की बस्ती को हम,बाजार नहीं करते।
चेहरे पर चेहरों का,कारोबार नहीं करते।

जो करना है, प्रेम,अदावत,खुलकर हम करते,
छिपे भेड़ियों-सा पीछे से,वार नहीं करते।

नहीं ठिकाना,उसका कि कब कहाँ मुकर जाए,
चलती साँसों पर हम,यूँ एतबार नहीं करते।

जो मन से सुंदर हैं,जिनका हृदय सदा सुरभित उपवन,
चेहरे का वे कभी असत् ,शृंगार नहीं करते।

नवरत्नों में शामिल अब तक, नहीं रहे क्योंकि,
दरबारों में रहकर भी,दरबार नहीं करते।

15

गीतिका

वो आएगा मगर कोई फ़साना ले के आएगा।
वक्त पर क्यों नहीं आया बहाना ले के आएगा।

नई बातें, नए वादे,बहुत कुछ और भी होगा,
पुलिंदा ख़्वाब का अद्भुत खज़ाना ले के आएगा।

ये अगहन की सुबह होकर रुवांसी धुंध से पूछे,
क्या सूरज धूप का टुकड़ा सुहाना ले के आएगा?

सुबह मजदूर खाली पाँव धंधे के लिए निकला,
ये निश्चित है नहीं कि शाम दाना ले के आएगा।

बहुत-सी मुश्किलें जब जिंदगी की राह रोकेंगी,
सभी का हल ये इकदिन खुद जमाना ले के आएगा।

लाख पाबंदियाँ अभिव्यक्ति पर कुर्सी लगाएगी,
सच की तहरीर ये कविता दीवाना ले के आएगा।

16-

गीतिका

हँस सकता हूँ,रो सकता हूँ।
खुद पर गुस्सा,हो सकता हूँ।

लाखों गम दिल मे,रखकर भी,
स्वप्न गुलाबी,बो सकता हूँ।

कृष्ण नयन का,हूँ करुणा जल,
पाँव मित्र का,धो सकता हूँ।

गैरों की चिंता में खुद का,
अपराधी मैं,हो सकता हूँ।

लिप्सा की अंधी गलियों में,
संभव है मैं,खो सकता हूँ।

बच्चों की मुस्कान देखकर,
भूखे भी रह,सो सकता हूँ।

डॉ मनोज कुमार सिंह 

17-

∆गीतिका∆

सुबह तुम्हारे हिस्से में, क्यों शाम हमारे हिस्से में।
नाम तुम्हारे हर ईनाम है, काम हमारे हिस्से में।

ये कैसी तरकीब तुम्हारी, समझ न पाया अब तक मैं,
तेरे अपराधों का, हर इल्जाम हमारे हिस्से में।

खेती मेरी अन्न तुम्हारा, विडंबना की क्या कहिए,
छत की छाँव तुझे है हासिल, घाम हमारे हिस्से में।

जैसी करनी वैसी भरनी, बात बहुत झूठी लगती,
नहीं सुकर्मों का आया, परिणाम हमारे हिस्से में।

सुविधाओं के चाँद सितारे, सुख के पर्वत सब तेरे,
क्यों दुख के ज्वालामुखी, कोहराम हमारे हिस्से में।

किसकी साजिश है बतलाओ, नहीं अभी इंसाफ मिला,
श्रम के बदले कब होगा, आराम हमारे हिस्से में।

डॉ मनोज कुमार सिंह

18-

नमन आगमन मंच!👏

#आगमन साप्ताहिक प्रतियोगिता -90

आयोजन तिथि-04-06-2020

विषय-'जीत जायेंगे हम'

विधा - ∆ग़ज़ल∆

हक से जीना है, इस जिंदगी के लिए।
क्यूँ हों लाचार हम, खुदकुशी के लिए।

हारकर भी सदा, जीत जायेंगे हम,
गर जियें गैर की, हर खुशी के लिए।

दिल में रखकर, मुहब्बत जरा देखना,
रोशनी है ये, हर तीरगी के लिए।

झूठ क्यों मैं उजागर, करूँ बोलिए,
एक सच ही बहुत, दुश्मनी के लिए।

जबसे आवारा बादल, खड़े राह में,
कितनी मुश्किल घड़ी, चाँदनी के लिए।

मुस्कुराकर जिएँ, दर्द के गाँव में,
इक दवा है ये, हर आदमी के लिए।

डॉ मनोज कुमार सिंह

19-

∆गीतिका∆

जीवन को बाजार बनाकर।
बेच रहे अखबार बनाकर।

दवा बता कुछ, मर्ज बेचते,
लोगों को बीमार बनाकर।

बच्चों से नित करे वसूली,
भिखमंगे, लाचार बनाकर।

हम गुलाब थे, मगर खिज़ा ने,
रखा है अब खार बनाकर।

दहशत अब परचम फहराता,
मानव बम हथियार बनाकर।

स्वार्थ सधे तो दुनिया रखती
दिल में मुक्ता हार बनाकर।

डॉ मनोज कुमार सिंह

20-

आगमन प्रतियोगिता- 91

प्रेषण तिथि-

विषय - चाँद / चंद्रमा

विधा - पद्य

∆ ग़ज़ल ∆

चाँद को ख़ुशनुमा चाँदनी चाहिए।
यामिनी को छुअन की नमी चाहिए।

हर किसी को मुहब्बत की खुशबू भरी,
बेतकल्लुफ़ हसीं जिंदगी चाहिए।

कह सके प्यार की, दर्द की हर व्यथा,
दिल से नम बाअदब शायरी चाहिए।

जिंदगी इक अदालत है,.. चलती तभी,
हर घड़ी .. श्वास की हाजिरी चाहिए।

ख्वाब का चाँद पाना अगर चाहते,
दिल मे चाहत भरी तश्नगी चाहिए।

चाँद जिसमें दिखे औ' हँसे खिलखिला,
आईनों - सी उसे इक नदी चाहिए।

नीम की पत्तियों से ज्यों झाँके क़मर,
मन झरोखों को वो रोशनी चाहिए।

क़मर - (चाँद)

डॉ मनोज कुमार सिंह

21-

∆गीतिका∆

चाहते सच के लिए,दिल से बगावत करना।
छोड़िए मत कभी भी झूठ से नफरत करना।

वही करता है सबके,दिल पे हकूमत यारों,
जिसने सीखा है,हर शख्स की इज्जत करना।

फूल झूमेंगे कैसे,वृन्त पे अपने कहिए,
हवाएँ छोड़ दें गर,उनसे शरारत करना।

अँधेरा भाग जाएगा,यकीन कर तू जरा
रोशनी के लिए,जी जान से मेहनत करना।

मुहब्बत का न कोई, बाल बाँका कर सकेगा,
अगर तुम चाहते हो,दिल से हिफाजत करना।

बुरे इंसान से,सवाल सही जो भी किया,
उसे भारी पड़ा है, ऐसी हिमाकत करना।

डॉ मनोज कुमार सिंह

22-

∆गीतिका∆

है यकीं कि पटरियों पे लौट आएगा वतन।
चहचहायेगा फ़िजा में फिर से ये मुर्गे-चमन।

कड़कती इस धूप का तेवर सहेगा कब तलक,
आसमां पहनेगा निश्चित बादलों का पैरहन।

नहीं आते नफरतों के नाग मन के द्वार तक,
जब किया करता हृदय ये प्रेम से नित आचमन।

बैठ मत मायूस होकर,रोक मत बढ़ते कदम,
हौसलों के पंख से चूमो सफलता के गगन।

सँवर जाएगी तुम्हारी जिंदगी की सूरतें,
इक दफा दिल से किसी का बन न बन अपना तो बन।।

(शब्दार्थ-मुर्गे-चमन- बाग के पक्षी, पैरहन-कपड़ा)

डॉ मनोज कुमार सिंह


23-

गीतिका

त्याग, समर्पण, प्यार है भगवा।
भारत का शृंगार है भगवा।

क्षिति,जल,पावक,गगन,वायु में,
इस प्रकृति का सार है भगवा।

तन,मन,जीवन चेतनता में,
धड़कन का आधार है भगवा।

वेद,शास्त्र जिनसे आलोकित,
ज्ञान-ज्योति का तार है भगवा।

रंग सभी अद्भुत हैं लेकिन,
रंगों का करतार है भगवा।

बिगड़ा जीवन सदा सुधारे,
ऐसा ये औजार है भगवा।

आत्मतत्त्व का स्वनिम मंत्र है,
अनहद की गुंजार है भगवा।

उज्ज्वल,धवल सदाशयता की,
सतत् गंग जलधार है भगवा।

इस निस्सार जगत-जीवन का,
सहज सत्य आगार है भगवा।

सेवा,सत्य अहिंसा का ये,
अद्भुत पारावार है भगवा।

तमस काल के विध्वंसों हित,
रश्मि-रथी अवतार है भगवा।

असुरों के हिंसक कर्मों का,
सदा किया उपचार है भगवा।।

विश्वगुरू बन जग में छाया,
भारत का विस्तार है भगवा।

सूर्य,अग्नि की चमक इसी से,
ऊर्जा का संचार है भगवा।

डॉ मनोज कुमार सिंह

24-

गीतिका

कदम कदम पे धोखा खाए बैठे हैं।
फिर भी हम विश्वास बनाए बैठे हैं।

चंदन वन पर कब्जा करके नाग यहाँ,
जहर उगलते फन फैलाये बैठे हैं।

आएँगे भौंरे मधुबन में निश्चित ही,
फूल सुबह से सजे-सजाए बैठे हैं।

घबराना क्या जीवन कठिन प्रसंगों से,
सुख-दुख सबके दाएँ बाएँ बैठे हैं।

हमने श्रम से अन्न उगाए खेतों में,
घर में बैठे आप अघाए बैठे हैं।

25-

गीतिका

जैसे कानों में कह रहा कोई।
मुल्क से कर रहा दगा कोई।

ये सन्नाटे बता रहे शायद,
आने वाला है जलजला कोई।

देश को बाँटने के नारों में,
ये 'आजादी' है मुहावरा कोई।

स्वार्थ सधने के सिवा क्या मतलब,
कर रहा काम है बड़ा कोई।

मिटाने के लिए सब काफिरों को,
मुल्क में बह रही हवा कोई।

मुफ्त बिरयानियां,पैसे मिलें तो,
कौन छोड़ेगा ये नफा कोई।

डॉ मनोज कुमार सिंह

26-

गीतिका

ऐसा है क्यों इंसान का ख़याल दोस्तो।
माँ-बाप घर में हो गए जंजाल दोस्तो।

इतना जमाया बर्फ क्यों दिल के पहाड़ पर,
आँखें ये हो गई हैं सूखे ताल दोस्तो।

सोचो जरा किसने दिया सौगात में तुम्हें,
हर सांस में घुटन का सड़ा माल दोस्तो।

अपनी कमी छिपाकर,इंसान स्वार्थ में,
खुद पालता है खुद में,इक बवाल दोस्तो।

अब भेड़िया भी दिखता इंसान की तरह,
इस दौर का सबसे बड़ा कमाल दोस्तो।

डॉ मनोज कुमार सिंह

27-
°°°°°°°°°
~~~~~
गीतिका
~~~~~

तुम हमारी धडकनों की,सांस हो माँ ।
प्रेम की इक संदली,एहसास हो माँ ।।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

चिलचिलाती धूप-सी, इस जिंदगी में ,
खिलखिलाती चांदनी, मधुमास हो माँ |
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

रंग अद्भुत मुझ अधूरे चित्र की तुम !
मूर्ति ममता की हृदय में, ख़ास हो माँ |
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

लोरियों की स्वाद ,सपनों की मधुरता,
मखमली स्पर्श की बस,घास हो माँ |
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

दया ,करुणा,त्याग सब पर्याय तेरे ,
सुरक्षा की दृढ़ कवच,विश्वास हो माँ |
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

तुम हीं गंगा और यमुना, तृप्ति मन की
औ' हृदय की चेतना की प्यास हो माँ |
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

प्रार्थना की पंक्ति हो, मेरे हृदय की ,
अनिर्वचनीय,अलौकिक,प्रकाश हो माँ |
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

तुम निराशा के क्षणों में, नव किरण-सी
बूंद अमृत की नवल,उल्लास हो माँ |
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

धर्म की अरु कर्म की,एक सत् चरित हो ,
तुम सहज कर्त्तव्य हो,अभ्यास हो माँ |
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

कुछ न मुझको चाहिए, इस जिंदगी से ,
बहुत खुश हूँ तुम हमारे,पास हो माँ |
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

28-

गीतिका 

(मेरे साहित्य मनीषी पिताश्री अनिरुद्ध सिंह 'बकलोल' जी की पावन स्मृति में सादर समर्पित)-

विधा- ∆ गीतिका ∆

जीवन की राहों के अद्भुत प्यार पिताजी।
मेरे मन-मधुबन के हरसिंगार पिताजी।

कर्त्तव्यों की गोद, पीठ, कन्धों पर अपने ,
मुझे बिठा दिखलाते थे संसार पिताजी।

भूख ,गरीबी ,लाचारी की कड़ी धूप में ,
ज्यों बरगद की छाया थे छतनार पिताजी।

अहसासों की ऊँगली से गढ़ते थे जीवन ,
जीवन की मिट्टी के थे कुम्हार पिताजी।

इतने नाज़ुक मधुर ,सरस कि लगते जैसे ,
पुष्प दलों पे ओस बूँद सुकुमार पिताजी।

माँ तो गंगा - सी पावन होती है यारों ,
मगर हिमालय से ऊँचे पहाड़ पिताजी।

मुझे हवाओं में खुशबू बन मिल जाते हैं ,
जाफरान-से अद्भुत खुश्बूदार पिताजी।

स्नेह आपका रामचरित मानस-सा उज्ज्वल,
देहाती ,'बकलोल', सहज, गँवार पिताजी।

जीवन -सागर के तट पर बस इन्तजार में ,
बैठा हूँ इस पार,गए उस पार पिताजी।

स्मृतियों के दिव्य गगन के सूर्य शिरोमणि!
ऊर्जा बन, करते मन में संचार पिताजी।।


29- 

∆गीतिका∆

तोप नहीं मैं,तीर नहीं मैं।
दुनिया की तकदीर नहीं मैं।

इक अदना इंसान भले हूँ,
पर दरबारी कीर नहीं मैं।

हर अक्षर जिनका अमृत है,
तुलसी,सूर,कबीर नहीं मैं।

इश्क़-हुश्न का नहीं तजर्बा,
खुसरो,ग़ालिब,मीर नहीं मैं।

दुनिया को उपदेश पिलाऊँ,
कोई संत फकीर नहीं मैं।

प्रेमी हूँ,पर सच बोलूँ तो,
पागल राँझा हीर नहीं मैं।

30-

गीतिका

माँ,पिताजी,घर पुराना गाँव में ।
खो रहा मेरा खजाना गाँव में ।

खा गया साँझा,पराती,कजरियां,
आजकल डीजे बजाना गाँव मे।

ओल्हा पाती और चिक्का अब कहाँ,
किरकटो का है जमाना गाँव में।

याद आते गाँव के मेले हमें,
पिपिहरी पों पों बजाना गाँव में।

स्कूलों का कर बहाना,बाग में,
याद है वो भाग जाना गाँव में।

याद है वो गर्ग जी के द्वार पर,
रात तक अड्डा जमाना गाँव में।

लोग वे अब है कहाँ जिनसे मिलें,
दिल से था मिलना मिलाना गाँव में।

मिट्टियों के गाँव,पत्थर हो गए,
पहनकर शहरों का बाना गाँव में।

भले आए शहर,रोटी के लिए,
फिर भी दिल का ताना-बाना गाँव में।।


31-

गीतिका

बड़े भुलक्कड़ डियर पप्पू।
झूठ ऑफ दी ईयर पप्पू ।

बेरोजगार हुए हैं जबसे,
बहा रहे नित टियर पप्पू।

जाति धर्म का आग लगाकर,
फैलाते हैं फियर पप्पू।

बिन तुक की बातें करते ज्यों,
बिना ब्रेक औ' गियर पप्पू।

जाड़े भर ह्विस्की लेते हैं,
औ' गर्मी भर बियर पप्पू।

देशद्रोहियों की जमात में,
होते रहे अपियर पप्पू।

डॉ मनोज कुमार सिंह